जिंदल स्टेनलेस ने रणवीर सिंह को बनाया ‘ब्रांड एंबेसडर’

जिंदल स्टेनलेस ने रणवीर सिंह को बनाया ‘ब्रांड एंबेसडर’

जिंदल स्टेनलेस ने रणवीर सिंह को बनाया ‘ब्रांड एंबेसडर’
Modified Date: April 7, 2026 / 11:13 am IST
Published Date: April 7, 2026 11:13 am IST

(फाइल फोटो के साथ)

नयी दिल्ली, सात अप्रैल (भाषा) देश की प्रमुख स्टेनलेस स्टील विनिर्माता कंपनी जिंदल स्टेनलेस लिमिटेड (जेएसएल) ने बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को अपना पहला ‘ब्रांड एंबेसडर’ और देशव्यापी ‘सेलिब्रिटी एंडोर्सर’ बनाने की मंगलवार को घोषणा की।

कंपनी ने बयान में कहा कि इस कदम का मकसद अपने ब्रांड का उपभोक्ताओं से जुड़ाव मजबूत करना है।

जिंदल स्टेनलेस के प्रबंध निदेशक अभ्युदय जिंदल ने कहा, ‘‘ जिंदल स्टेनलेस अपने विकास के अगले चरण में प्रवेश कर रही है। रणवीर सिंह का व्यक्तित्व और दर्शकों से उनका मजबूत जुड़ाव उन्हें एक उपयुक्त विकल्प बनाता है, जो देशभर के लोगों तक स्टेनलेस स्टील की बहुमुखी उपयोगिता को पहुंचाने में मदद करेगा।’’

कंपनी की भारत तथा विदेशों में 16 विनिर्माण एवं प्रसंस्करण इकाइयां हैं। इनमें स्पेन और इंडोनेशिया भी शामिल हैं। मार्च 2025 तक कंपनी का नेटवर्क 12 देशों में फैला हुआ था।

भाषा निहारिका

निहारिका


लेखक के बारे में