Himanta Biswa Sarma Statement: “पवन खेड़ा को मैं पवन पेड़ा बना दूंगा, बस थोड़ा दिन इंतज़ार कर लो’.. जानें हिमंता सरमा ने क्यों कही ये बात..
Himanta Biswa Sarma Statement on Pawan Khera: असम चुनाव 2026 में हिमंता सरमा का कांग्रेस पर हमला, पवन खेड़ा पर तीखा बयान और पासपोर्ट विवाद गरमाया।
Himanta Biswa Sarma Statement on Pawan Khera || Image- ANI News File
- हिमंता सरमा का पवन खेड़ा पर तीखा हमला
- कांग्रेस के पासपोर्ट आरोपों पर सियासी बवाल
- असम चुनाव में बयानबाजी से गरम माहौल
गुवाहाटी: असम में विधानसभा चुनाव की लड़ाई बेहद दिलचस्प हो चली है। मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस की तरफ से जहां गौरव गोगोई और पवन खेड़ा कमान संभाले हुए है तो भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री हिमंता सरमा वन मैन आर्मी की तरह विपक्षी दलों के आरोपों का जवाब दे रहें है। (Himanta Biswa Sarma Statement) पिछले दिनों कांग्रेस ने सीएम की पत्नी पर तीन पासपोर्ट रखने के गंभीर आरोप लगाते हुए एक प्रेसवार्ता आयोजित किया था।
कांग्रेस नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी
हालांकि हिमंता सरमा ने उलटे कांग्रेस और उनके नेताओं पर दुर्भावनापूर्ण तरीके से झूठे आरोप लगाने की बात कही थी। उन्होंने यह भी कहा था कि, वह इस झूठ के खिलाफ कांग्रेस नेताओं पर एफआईआर दर्ज करा रहे है, उन पर मानहानि का मुकदमा करने जा रहें है।
इसी कड़ी में आज हिमंता बिस्वा सरमा ने मीडिया से बात करते हुए फिर से एक बार विपक्षी दल के नेता पवन खेड़ा पर आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि, “कांग्रेस के लोग फालतू हैं, कोई अक्ल ही नहीं है। राहुल गांधी पागल है, ये पवन खेड़ा उससे भी बड़ा पागल है। हमने उनके खिलाफ एक्शन तो लिया ही है। (Himanta Biswa Sarma Statement) मैं एक और एक्शन उनके खिलाफ लेने जा रहा हूं। बस कुछ दिन इंतजार कीजिए। इसके बारे में अभी नहीं बताऊंगा, लेकिन मैं पवन खेड़ा को पवन पेड़ा बना दूंगा।”
#WATCH | Sonitpur | Assam CM Himanta Biswa Sarma says, “…I will take stringest action against Congress leader Pawan Khera, just wait for some days. We will win at least 100 seats in the elections” pic.twitter.com/cbTBrKdFyP
— ANI (@ANI) April 6, 2026
क्या है हिमंता पर विपक्ष के आरोप?
बता दें कि, कांग्रेस प्रदेश के सीएम हिमंता सरमा के खिलाफ चौतरफा हमले कर रही है। कांग्रेस का सनसनीखेज आरोप है कि, सरमा की पत्नी के पास तीन अलग-अलग देशों के पासपोर्ट हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनके समर्थकों को विदेश से ऐसे दस्तावेज मिले हैं, जो उनके अनुसार स्वतंत्र भारत की राजनीति में किसी मौजूदा मुख्यमंत्री और उनके परिवार के खिलाफ सबसे बड़े खुलासों में से एक हो सकते हैं। हालांकि, सीएम हिमंता ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।
कब है असम में विधानसभा चुनाव?
असम विधानसभा चुनाव 9 अप्रैल, 2026 को एक ही चरण में आयोजित किए जाएंगे। वोटों की गिनती 4 मई को की जाएगी। इस साल चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं। (Himanta Biswa Sarma Statement) असम, केरल और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को मतदान होगा, जबकि तमिलनाडु में 23 अप्रैल को और बंगाल में दो चरणों में यानी 23 और 29 अप्रैल को मतदान होगा। इन सभी राज्यों के नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे।
इन्हें भी पढ़ें:-
ठाणे में एक व्यक्ति ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान, पत्नी और ससुराल पक्ष पर मामला दर्ज
एसडीएचआई को चार ‘डुअल-फ्यूल’ अमोनिया मालवाहक जहाज बनाने का मिला ठेका
ईरान के ऊर्जा संयंत्रों पर हमले की ट्रंप की चेतावनी पर संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने चिंता जताई
वेनेजुएला के राष्टूपति पद का चुनाव लड़ सकता हूं : ट्रंप ने मजाक में कहा
ठाणे में निर्माणाधीन स्थल पर सात वर्षीय लड़की से दुष्कर्म के आरोप में मजदूर गिरफ्तार

Facebook


