MPESB Recruitment 2026: अब सरकारी नौकरी की राह हुई आसान! MP में हजारों पदों पर भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई और प्रक्रिया क्या है, सब कुछ एक क्लिक में
MPESB Recruitment 2026: मध्य प्रदेश में नर्सिंग ऑफिसर और सिस्टर ट्यूटर के 2300 से अधिक पदों के लिए भर्ती शुरू हो गई है। आवेदन प्रक्रिया 6 अप्रैल से चालू है और इच्छुक उम्मीदवार 20 अप्रैल 2026 तक अप्लाई कर सकते हैं।
(MPESB Recruitment 2026/ Image Credit: Pixabay)
- MPESB ने नर्सिंग ऑफिसर और सिस्टर ट्यूटर के लिए 2317 पदों की भर्ती निकाली।
- आवेदन प्रक्रिया 6 अप्रैल से 20 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन चलेगी।
- नर्सिंग पदों के लिए बीएससी नर्सिंग या पोस्ट-बेसिक बीएससी नर्सिंग अनिवार्य।
भोपाल: MPESB Recruitment 2026: स्वास्थ्य क्षेत्र में करियर बनाने वाले युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने नर्सिंग ऑफिसर और सिस्टर ट्यूटर के 2,317 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन प्रक्रिया 6 अप्रैल 2026 से शुरू हो गई है और 20 अप्रैल 2026 को अंतिम तिथि तय की गई है। योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार MPESB की ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
नर्सिंग ऑफिसर के लिए पात्रता
नर्सिंग ऑफिसर पद के लिए उम्मीदवारों को 12वीं कक्षा फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी विषयों के साथ पास होना अनिवार्य है। इसके अलावा उम्मीदवारों ने बीएससी नर्सिंग (4 साल) या पोस्ट-बेसिक बीएससी नर्सिंग (2 साल) कोर्स पूरा किया होना चाहिए। न्यूनतम अंक 45% होने चाहिए, जबकि आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC) को 5% की छूट दी जाएगी। उम्मीदवार के पास मध्य प्रदेश नर्स रजिस्ट्रेशन परिषद के साथ वैध पंजीकरण होना आवश्यक है।
सिस्टर ट्यूटर के लिए योग्यता
सिस्टर ट्यूटर पद के लिए भी 12वीं कक्षा में PCB विषय पास होना चाहिए। इसके अलावा बीएससी नर्सिंग या पोस्ट-बेसिक बीएससी नर्सिंग पूरा होना जरूरी है। इस पद के लिए उम्मीदवार के पास 1 साल का अनुभव भी अनिवार्य है। योग्यता और अनुभव दोनों को पूरा करने वाले ही आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन फीस और नियम
अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस 500 रुपये है। मध्य प्रदेश के मूल निवासी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ओबीसी या दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए फीस 250 रुपये है। वहीं, बैकलॉग पदों के लिए कोई शुल्क नहीं है।
भर्ती परीक्षा की जानकारी
भर्ती परीक्षा की संभावित तारीख 15 मई 2026 है। परीक्षा दो शिफ्ट में सुबह 10 बजे से 12 बजे और दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे होगी। रिपोर्टिंग समय सुबह 8 से 9 बजे और दोपहर 1 से 2 बजे तक है। परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी, जिसमें सामान्य ज्ञान, सामान्य हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान और अभिरुचि पर 25 अंक और पद संबंधित विषय पर 75 अंक होंगे।
इन्हें भी पढ़ें:
- Garena Free Fire Max code 7 April 2026: आज के कोड्स खोलते ही फ्री फायर मैक्स में धमाल! गन स्किन्स, आउटफिट्स और बोनस, सब कुछ आपके लिए
- CG Dharma Swatantrata Kanoon: लोभ-लालच देकर धर्मान्तरण करने वालों की खैर नहीं.. राजयपाल ने किये ‘धर्म स्वातंत्र्य बिल’ पर हस्ताक्षर, लिया कानून का रूप
- Himanta Biswa Sarma Statement: “पवन खेड़ा को मैं पवन पेड़ा बना दूंगा, बस थोड़ा दिन इंतज़ार कर लो’.. जानें हिमंता सरमा ने क्यों कही ये बात..

Facebook


