Mungeli Congress Neta Viral Audio: छत्तीसगढ़ के इस जिले में कांग्रेस नेताओं के बीच भारी विवाद.. गाली-गलौच का ऑडियो वायरल, मंडल अध्यक्ष को किसने कहा ‘गुलाम?’
Mungeli Congress Neta Viral Audio: मुंगेली से एक राजनीतिक विवाद ने तूल पकड़ लिया है, जहां कांग्रेस नेताओं के बीच कथित तौर पर हुई गाली-गलौज का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
MP Politics News/ image source: ibc24 archive
- मुंगेली में कांग्रेस नेताओं का विवाद
- गाली-गलौज का ऑडियो वायरल
- जिला अध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष आमने-सामने
Mungeli Congress Neta Viral Audio: मुंगेली: छत्तीसगढ़ के मुंगेली से एक राजनीतिक विवाद ने तूल पकड़ लिया है, जहां कांग्रेस नेताओं के बीच कथित तौर पर हुई गाली-गलौज का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस ऑडियो को लेकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम वर्मा और कांग्रेस मंडल अध्यक्ष पवित साहू के बीच तीखी बहस सामने आई है। वायरल ऑडियो में दोनों नेताओं के बीच आपसी बातचीत के दौरान अभद्र भाषा का इस्तेमाल किए जाने का दावा किया जा रहा है, जिसने स्थानीय राजनीतिक माहौल को गर्म कर दिया है।
Mungeli Congress Neta: कांग्रेसी नेताओं का गाली गलौज का ऑडियो वायरल
बताया जा रहा है कि वायरल ऑडियो में दोनों नेता एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए अपशब्दों का प्रयोग कर रहे हैं। यहां तक कि बातचीत के दौरान जिला अध्यक्ष द्वारा मंडल अध्यक्ष को “अपना गुलाम” कहने जैसी बातें भी सामने आई हैं। वायरल ऑडियो में दोनों नेताओं के बीच आपसी बातचीत के दौरान अभद्र भाषा का इस्तेमाल किए जाने का दावा किया जा रहा है, जिसने स्थानीय राजनीतिक माहौल को गर्म कर दिया है।इस कथित ऑडियो के सामने आने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच भी नाराजगी और असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
Mungeli News: IBC24 नहीं करता वायरल ऑडियो की पुष्टि
गौरतलब है कि इस वायरल ऑडियो की सत्यता की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो पाई है और IBC24 भी इसकी पुष्टि नहीं करता है। बावजूद इसके, यह मामला राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि, इस पूरे मामले में अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से आधिकारिक रूप से ऑडियो की पुष्टि नहीं की गई है।
इन्हें भी पढ़ें:-
ठाणे में एक व्यक्ति ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान, पत्नी और ससुराल पक्ष पर मामला दर्ज
एसडीएचआई को चार ‘डुअल-फ्यूल’ अमोनिया मालवाहक जहाज बनाने का मिला ठेका
ईरान के ऊर्जा संयंत्रों पर हमले की ट्रंप की चेतावनी पर संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने चिंता जताई
वेनेजुएला के राष्टूपति पद का चुनाव लड़ सकता हूं : ट्रंप ने मजाक में कहा
ठाणे में निर्माणाधीन स्थल पर सात वर्षीय लड़की से दुष्कर्म के आरोप में मजदूर गिरफ्तार

Facebook


