ओडिशा में कोयला खदानों की नीलामी में जिंदल स्टील ऐंड पॉवर, हिंडाल्को को मिले खदान

Ads

ओडिशा में कोयला खदानों की नीलामी में जिंदल स्टील ऐंड पॉवर, हिंडाल्को को मिले खदान

  •  
  • Publish Date - February 11, 2022 / 04:39 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:18 PM IST

नयी दिल्ली, 11 फरवरी (भाषा) वाणिज्यिक इस्तेमाल के लिए कोयला ब्लॉक की नीलामी के दूसरे और तीसरे दिन ओडिशा में उत्कल-सी कोयला खदान की बोली जिंदल स्टील एंड पॉवर ने जीती जबकि हिंडाल्को इंडस्ट्रीज ने मीनाक्षी खदान के लिए सबसे ऊंची बोली लगाई।

महाराष्ट्र की माजरा खदान के लिए सबसे ऊंची बोली बीएस इस्पात लिमिटेड ने लगाई जबकि असम का गरमपानी कोयला ब्लॉक असम खनिज विकास निगम को मिला।

कोयला मंत्रालय ने एक बयान में यह जानकारी दी।

वाणिज्यिक इस्तेमाल के लिए खनन के तीसरे दौर में सरकार ने दस कोयला खदानों को बिक्री के लिए रखा है।

मंत्रालय ने बताया कि ई-नीलामी के दूसरे और तीसरे दिन पांच कोयला खदानों को नीलामी के लिए रखा गया। पांच कोयला खदानों में संभावनाओं का पता लगाया जा चुका है। इनमें 52.81 करोड़ टन कोयला भंडार होने का अनुमान है।

भाषा

मानसी रमण

रमण