Gold Silver Price Today 09 September 2026: चांदी हुई सस्ती तो सोने के दाम में फिर लगी आग!… ग्राहकों में एक तरफ खुशी वहीं दूसरी ओर मायूसी, जानें आज क्या है 1 तोले का भाव?

Gold Silver Price Today 09 September 2026: इस सप्ताह सोने और चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। घरेलू बाजार में सोने के भाव में तेजी देखने को मिली है तो चांदी की कीमत में कमी दर्ज की गई है। ऐसे में निवेशकों और खरीदारों की नजर आज के नए दामों पर बनी हुई है जो बाजार का रुख बताएंगे।

Gold Silver Price Today 09 September 2026: चांदी हुई सस्ती तो सोने के दाम में फिर लगी आग!… ग्राहकों में एक तरफ खुशी वहीं दूसरी ओर मायूसी, जानें आज क्या है 1 तोले का भाव?

(Gold Silver Price Today 09 September 2026/ Image Credit: AI-generated)

Modified Date: September 9, 2026 / 10:21 am IST
Published Date: September 9, 2026 10:19 am IST
HIGHLIGHTS
  • सोने में तेजी, चांदी में गिरावट
  • गुडरिटर्न के अनुसार गोल्ड ₹1.55 लाख के करीब
  • चांदी ₹2.49 लाख के पार

नई दिल्ली: Gold Silver Price Today 09 September 2026: बीते कुछ दिनों में सोने और चांदी की कीमतों (Gold Silver Price Today) में कभी आग लग रही तो कभी दाम एकदम नीचे आ रहा है। इस सप्ताह शुरुआती दो कारोबारी दिनों में दोनों धातुओं की कीमतों में उतार-चढ़ाव रहा। घरेलू बाजार में जहां आज सोने के दाम में तेजी देखने को मिली तो वहीं चांदी की कीमतों में नरमी दर्ज की गई है। ऐसे में त्योहारी सीजन के दौरान आज के भाव पर खरीदारों और निवेशकों की खास नजर बनी हुई है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी कमजोर

अंतरराष्ट्रीय बाजार यानी कॉमेक्स पर दोनों कीमती धातुओं में गिरावट देखने को मिली। खबर लिखे जाने तक सोना 0.39 फीसदी फिसलकर 4,421.70 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं चांदी में 1.07 फीसदी की गिरावट आई और यह करीब 66.950 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती नजर आई।

MCX पर सोने में गिरावट

घरेलू वायदा बाजार यानी MCX पर सोने की कीमत (Gold Price Today) में गिरावट देखने को मिली। सुबह करीब 9 बजे तक सोना 246 रुपये टूटकर 1,52,333 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। इसके उलट चांदी में करीब 250 रुपये की तेजी आई और इसका भाव 2,39,349 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया।

घरेलू बाजार में सोने का भाव

गुडरिटर्न के अनुसार, घरेलू बाजार में 24 कैरेट सोना करीब 1,55,510 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास है। 22 कैरेट सोने का भाव करीब 1,42,560 रुपये, जबकि 18 कैरेट सोना लगभग 1,16,670 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है। अलग-अलग शहरों में कीमतों में थोड़ा अंतर देखने को मिल रहा है।

प्रमुख शहरों में आज के भाव

नई दिल्ली और जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,55,510 रुपये, मुंबई और हैदराबाद में 24 कैरेट सोने का भाव (Gold Rate Today) 1,54,310 रुपये और चेन्नई में इसी कैरेट वाले सोने की कीमत 1,55,680 रुपये प्रति 10 ग्राम है। चांदी की कीमत (Silver Price Today) दिल्ली, मुंबई, पटना और जयपुर में 2,49,900 रुपये प्रति किलो है। वहीं चेन्नई और हैदराबाद में यह 2,54,900 रुपये के आसपास है।

शहरवार सोना और चांदी के भाव (गुडरिटर्न के अनुसार)

शहर सोना 24K (₹/10 ग्राम) सोना 22K (₹/10 ग्राम) सोना 18K (₹/10 ग्राम) चांदी (₹/किलो)
नई दिल्ली ₹1,55,510 ₹1,42,560 ₹1,16,670 ₹2,49,900
मुंबई ₹1,54,310 ₹1,41,450 ₹1,15,730 ₹2,49,900
पटना ₹1,55,410 ₹1,42,460 ₹1,16,570 ₹2,49,900
जयपुर ₹1,55,510 ₹1,42,560 ₹1,16,670 ₹2,49,900
चेन्नई ₹1,55,680 ₹1,42,710 ₹1,20,410 ₹2,54,900
हैदराबाद ₹1,54,310 ₹1,41,450 ₹1,15,730 ₹2,54,900

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।