Jio Cheapest Plan: धड़ाधड़ रिचार्ज करा रहे Jio का ये सबसे सस्ता प्लान! दो नंबर चलाने वालों के लिए 200 रुपये से कम में पूरा 28 दिन का इंतजाम

Ads

Jio Cheapest Plan: जियो का 200 रुपये के कम कीमत वाला प्रीपेड प्लान उन ग्राहकों के लिए बेहद फायदेमंद है जो कम बजट में अपनी SIM चालू रखना चाहते हैं। इसमें यूजर्स को तय वैलिडिटी के साथ कॉलिंग, SMS और डेटा की सुविधा मिलती है। यह प्लान खासतौर पर सेकेंडरी SIM इस्तेमाल करने वालों के लिए उपयोगी है।

  •  
  • Publish Date - July 17, 2026 / 11:47 AM IST,
    Updated On - July 17, 2026 / 11:48 AM IST

(Jio Cheapest Plan/ Image Credit: AI-generated)

HIGHLIGHTS
  • Jio का ₹189 प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है।
  • इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 SMS मिलते हैं।
  • यूजर्स को कुल 2GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है।

नई दिल्ली: Jio Cheapest Plan: अगर आप जियो नंबर को सिर्फ चालू रखना चाहते है और मोबाइल डेटा का ज्यादा इस्तेमाल नहीं करते तो हर महीने महंगा रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं है। रिलांयंस जियो का 189 रुपये वाला प्रीपेड प्लान ऐसे यूजर्स के लिए है जो कम खर्च में अपनी SIM एक्टिव रखना चाहते हैं । यह प्लान खासतौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी है जो घर या ऑफिस में Wi-Fi का इस्तेमाल करते हैं और मोबाइल इंटरनेट की जरूरत कम पड़ती है।

189 रुपये प्लान में कॉलिंग, SMS और डेटा सुविधाएं

Jio के 189 रुपये प्रीपेड प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इस दौरान ग्राहक देशभर में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा प्लान में 300 SMS भी शामिल हैं। डेटा की बात करें तो इसमें कुल 2GB हाई-स्पीड इंटरनेट डेटा दिया जाता है। जिसे यूजर पूरे 28 दिनों के दौरान कभी भी इस्तेमाल कर सकते हैं। डेटा खत्म होने के बाद इंटरनेट पूरी तरह बंद नहीं होता बल्कि स्पीड घटकर 64Kbps रह जाती है।

डिजिटल ऐप्स का भी एक्सेस मिलेगा

इस सस्ते प्लान के साथ Jio अपने कुछ डिजिटल प्लेटफॉर्म का फायदा भी देता है। यूजर्स को JioTV, JioCinema और JioCloud जैसी सेवाओं का एक्सेस मिलता है। JioTV के जरिए लाइव टीवी चैनल देखे जा सकते हैं। वहीं JioCinema पर उपलब्ध कंटेंट का आनंद लिया जा सकता है। JioCloud में फोटो, वीडियो और जरूरी फाइलों को ऑनलाइन सुरक्षित रखा जा सकता है।

ज्यादा इंटरनेट यूजर्स के लिए 299 रुपये वाला प्लान

अगर आपको ज्यादा इंटरनेट की जरूरत रहती है तो Jio का 299 रुपये वाला प्लान बेहतर विकल्प हो सकता है। इसमें 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 SMS मिलते हैं। इस प्लान में हर दिन 1.5GB हाई-स्पीड डेटा दिया जाता है यानी पूरे रिचार्ज में कुल 42GB डेटा मिलता है। इसके साथ JioTV, JioCinema और JioCloud जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध रहती हैं।

189 या 299 रुपये वाले प्लान में कौन है बेहतर?

अगर आपका उद्देश्य सिर्फ SIM को एक्टिव रखना, कॉलिंग करना और कभी-कभार इंटरनेट उपयोग करना है तो 189 रुपये वाला प्लान किफायती साबित हो सकता है। वहीं वीडियो स्ट्रीमिंग, सोशल मीडिया या ज्यादा इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए 299 रुपये प्लान ज्यादा फायदेमंद रहेगा। आप अपनी जरूरत के हिसाब से सही प्लान चुन सकते हैं।

इन्हें भी पढ़ें:

Jio का ₹189 वाला प्रीपेड प्लान किसके लिए बेहतर है?

यह प्लान उन यूजर्स के लिए अच्छा है, जो कम खर्च में अपनी Jio SIM एक्टिव रखना चाहते हैं और ज्यादा मोबाइल डेटा का इस्तेमाल नहीं करते।

Jio ₹189 प्लान में कितने दिनों की वैलिडिटी मिलती है?

इस प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी दी जाती है।

₹189 प्लान में डेटा और कॉलिंग की क्या सुविधा है?

इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ कुल 2GB हाई-स्पीड डेटा और 300 SMS मिलते हैं।

डेटा खत्म होने के बाद क्या इंटरनेट बंद हो जाता है?

नहीं, 2GB डेटा खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 64Kbps रह जाती है।