Jio Unlimited Cricket Offer: क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी.. 31 मार्च नहीं, बल्कि इस तारीख तक फ्री में ले सकेंगे IPL मैच का मजा, जियो ने बढ़ाया ऑफर
Jio Unlimited Cricket Offer: क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी.. 31 मार्च नहीं, बल्कि इस तारीख तक फ्री में ले सकेंगे IPL मैच का मजा, जियो ने बढ़ाया ऑफर

Jio Unlimited Cricket Offer | Image Source : jio Hotsatar
- जियो ने 15 अप्रैल तक बढ़ाया क्रिकेट ऑफर
- मौजूदा और नए जियो सिम उपयोगकर्ताओं के लिए विशेष ऑफर
- टीवी/मोबाइल पर 4K क्वालिटी में 90-दिन का मुफ़्त जियोहॉटस्टार
- 50-दिन के लिए मुफ़्त जियोफ़ाइबर/एयरफ़ाइबर ट्रायल कनेक्शन
Jio Unlimited Cricket Offer: मुंबई। क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है... जी हां, जियो अपने मौजूदा और नए ग्राहकों के लिए जो विशेष क्रिकेट ऑफर लेकर आया था, उसे कंपनी ने 15 अप्रैल 2025 तक बढ़ा दिया गया है। पहले यह ऑफर 31 मार्च को समाप्त होने वाला था। ऑफर के तहत 299 रुपये या अधिक के प्लान वाला नया जियो सिम कनेक्शन लेने पर या फिर कम से कम 299 रुपये का रिचार्ज कराने पर जियो ग्राहक, जियोहॉटस्टार पर मुफ्त में IPL क्रिकेट सीजन का मजा ले सकते हैं।
Read More: New Feature of UPI Payment: यूपीआई पेमेंट पर आया बड़ा अपडेट... अब एक यूपीआई अकाउंट से इतने लोग कर सकेंगे पेमेंट, जानें कैसे
90-दिन का मुफ़्त जियोहॉटस्टार सब्स्क्रिप्शन
इस अनलिमिटेड क्रिकेट ऑफ़र में ग्राहकों को टीवी/मोबाइल पर 90-दिन का मुफ़्त जियोहॉटस्टार सब्स्क्रिप्शन मिल रहा है और वो भी 4K क्वालिटी में। जिससे ग्राहक आईपीएल क्रिकेट सीजन का मुफ्त में आनंद उठा पा रहे हैं। इसके साथ ही जियो घरों के लिए जियोफाइबर या जियोएयरफाइबर का मुफ्त ट्रायल कनेक्शन भी देगी। अल्ट्रा-फ़ास्ट इंटरनेट का मुफ़्त ट्रायल कनेक्शन 50 दिनो तक फ्री रहेगा। ग्राहक 4K में क्रिकेट देखने के बेहतरीन अनुभव के साथ शानदार होम एंटरटेनमेंट का लाभ भी उठा सकेंगे।
Read More: Upcoming Smartphones List in April 2025: अप्रैल महीने में एक के बाद एक लॉन्च होंगे ये धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट में Samsung, Redmi से लेकर इन बड़ी कंपनियों के फोन शामिल
15 अप्रैल 2025 तक उठा सकेंगे ऑफर का लाभ
जियोफाइबर या जियोएयरफाइबर के मुफ्त ट्रायल कनेक्शन के साथ 800+ TV चैनल, 11+ OTT ऐप, अनलिमिटेड WIFI भी मिलेगा। ऑफ़र का फायदा अब 15 अप्रैल 2025 तक उठाया जा सकता है। ऑफ़र का लाभ उठाने के लिए मौजूदा जियो सिम उपयोगकर्ता को कम से कम 299 रुपये वाला रिचार्ज कराना होगा। वहीं नए जियो सिम ग्राहकों को भी 299 रुपये या उससे ज़्यादा के प्लान वाला नया जियो सिम लेना होगा। जिन ग्राहकों ने पहले रिचार्ज करा लिया है, वे भी 100 रुपये का ऐड-ऑन पैक लेकर ऑफर का लाभ ले सकेंगे।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: जियो का क्रिकेट ऑफ़र यह है कि अगर आप 299 रुपये या अधिक के प्लान वाले नए जियो सिम कनेक्शन लेते हैं, या 299 रुपये का रिचार्ज करते हैं, तो आप जियोहॉटस्टार पर आईपीएल क्रिकेट सीजन का मुफ्त में आनंद ले सकते हैं।
Web Title: IPL free on JioHotstar, Jio extends cricket offer till 15th April
बिज़नेस
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pmखाद्य आपूर्ति को ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल करने और वैध उपायों में अंतर करना जरूरी: गोयल
01 Oct 2026 | 10:30 pmऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा
01 Oct 2026 | 10:13 pmमहाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य
01 Oct 2026 | 10:02 pm