जेके सीमेंट का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में 15.3 प्रतिशत घटकर 274.62 करोड़ रुपये पर

Ads

जेके सीमेंट का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में 15.3 प्रतिशत घटकर 274.62 करोड़ रुपये पर

  •  
  • Publish Date - July 18, 2026 / 04:35 PM IST,
    Updated On - July 18, 2026 / 04:35 PM IST

नयी दिल्ली, 18 जुलाई (भाषा) जेके सीमेंट लि. का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 15.3 प्रतिशत घटकर 274.62 करोड़ रुपये रहा।

कंपनी ने शनिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि 2025-26 की समान तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 324.25 करोड़ रुपये था।

जेके सीमेंट की परिचालन आय जून तिमाही में 20.25 प्रतिशत बढ़कर 4,031.72 करोड़ रुपये हो गई, जो 2025-26 की पहली तिमाही में 3,352.53 करोड़ रुपये थी।

कंपनी का कुल खर्च आलोच्य तिमाही में 25.5 प्रतिशत बढ़कर 3,664.82 करोड़ रुपये हो गया।

कंपनी की कुल आय जून 2026 को समाप्त तिमाही में 19.41 प्रतिशत बढ़कर 4,070.97 करोड़ रुपये रही।

भाषा रमण योगेश

योगेश