जेके टायर का शुद्ध लाभ जून तिमाही में 73 प्रतिशत घटकर 44.09 करोड़ रुपये
जेके टायर का शुद्ध लाभ जून तिमाही में 73 प्रतिशत घटकर 44.09 करोड़ रुपये
नयी दिल्ली, सात अगस्त (भाषा) टायर बनाने वाली कंपनी जेके टायर एंड इंडस्ट्रीज का वित्त वर्ष 2026-27 की अप्रैल-जून तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 73 प्रतिशत घटकर 44.09 करोड़ रुपये रहा।
कंपनी ने बताया कि पश्चिम एशिया संकट के कारण कच्चे माल की लागत बढ़ने से उसके शुद्ध लाभ पर असर पड़ा।
बीते वित्त वर्ष 2025-26 की समान तिमाही में जेके टायर का एकीकृत शुद्ध लाभ 163.35 करोड़ रुपये था।
कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की एकीकृत परिचालन आय बढ़कर 3,946.24 करोड़ रुपये हो गई, जो 2025-26 की समान तिमाही में 3,868.94 करोड़ रुपये थी।
कंपनी ने बताया कि अप्रैल-जून तिमाही में उसका कुल खर्च बढ़कर 3,912.75 करोड़ रुपये हो गया, जो वित्त वर्ष 2025-26 की समान तिमाही में 3,695.08 करोड़ रुपये था।
इस दौरान कच्चे माल की खपत पर खर्च बढ़कर 3,036.51 करोड़ रुपये हो गया, जो 2025-26 की समान अवधि में 2,266.69 करोड़ रुपये था।
जेके टायर एंड इंडस्ट्रीज के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक रघुपति सिंघानिया ने कहा, ‘पश्चिम एशिया संकट जारी रहने से कच्चे माल की कीमतों में तेज वृद्धि हुई, जिससे हमारे सकल और परिचालन मार्जिन पर असर पड़ा। टायर उद्योग में इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल का करीब 70 प्रतिशत हिस्सा पेट्रोलियम आधारित होता है, इसलिए यह तेल कीमतों में उतार-चढ़ाव से काफी प्रभावित होता है।’
भाषा योगेश रमण
रमण

Facebook


