घरेलू हवाई यात्री संख्या अगस्त में 6.34 प्रतिशत घटकर 121.26 लाख पर आई: डीजीसीए

घरेलू हवाई यात्री संख्या अगस्त में 6.34 प्रतिशत घटकर 121.26 लाख पर आई: डीजीसीए

घरेलू हवाई यात्री संख्या अगस्त में 6.34 प्रतिशत घटकर 121.26 लाख पर आई: डीजीसीए
Modified Date: September 23, 2026 / 12:44 pm IST
Published Date: September 23, 2026 12:44 pm IST

मुंबई, 23 सितंबर (भाषा) भारत में घरेलू हवाई यात्री यातायात अगस्त में सालाना आधार पर 6.34 प्रतिशत घटकर 121.26 लाख रह गया। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के बुधवार को जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।

सभी भारतीय एयरलाइन कंपनियों ने अगस्त 2025 में कुल 129.47 लाख यात्रियों को हवाई यात्रा कराई थी।

डीजीसीए ने कहा, “जनवरी-अगस्त 2026 अवधि के दौरान घरेलू एयरलाइन कंपनियों ने 1,105.30 लाख यात्रियों को यात्रा कराई, जबकि पिछले वर्ष की इसी अवधि में यह संख्या 1,107.26 लाख थी। इस तरह सालाना वृद्धि दर -0.18 प्रतिशत और मासिक (अगस्त 2026 की तुलना में अगस्त 2025) वृद्धि दर -6.34 प्रतिशत रही।”

समीक्षाधीन महीने में इंडिगो की बाजार हिस्सेदारी जुलाई के 67.4 प्रतिशत से घटकर 65 प्रतिशत रह गई। वहीं, संकटग्रस्त स्पाइसजेट की बाजार हिस्सेदारी भी जुलाई के 1.6 प्रतिशत से घटकर 1.2 प्रतिशत रह गई।

इसके विपरीत, एयर इंडिया समूह की बाजार हिस्सेदारी अगस्त में बढ़कर 26.7 प्रतिशत हो गई, जो जुलाई 2026 के मुकाबले 2.7 प्रतिशत अधिक है।

डीजीसीए के आंकड़ों के अनुसार, अकासा एयर की बाजार हिस्सेदारी अगस्त में जुलाई के समान 5.5 प्रतिशत रही।

अगस्त 2026 में 10 प्रमुख हवाई अड्डों पर समय पर उड़ान संचालन (ओटीपी) के मामले में इंडिगो 91.5 प्रतिशत के साथ सबसे आगे रही। इसके बाद अकासा एयर 90.5 प्रतिशत और एयर इंडिया समूह 83.9 प्रतिशत के साथ क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।

भाषा योगेश

योगेश


लेखक के बारे में