अपने 35,000 कर्मचारियों, उनके परिजनों का टीकाकरण का खर्च उठाएगी जेएसएल

Ads

अपने 35,000 कर्मचारियों, उनके परिजनों का टीकाकरण का खर्च उठाएगी जेएसएल

  •  
  • Publish Date - March 15, 2021 / 01:28 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:47 PM IST

नयी दिल्ली, 15 मार्च (भाषा) स्टेनलेस स्टील कंपनी जिंदल स्टेनलेस लि. (जेएसएल) ने देशभर में अपने 35,000 कर्मचारियों तथा उनके परिवार के लोगों का कोविड-19 टीकाकरण खर्च उठाने की घोषणा की है।

कंपनी ने सोमवार को कहा कि वह अपने श्रमबल की सुरक्षा के लिए उनका तथा उनके परिवार का टीकाकरण का पूरा खर्च वहन करेगी।

जेएसएल ने बयान में कहा कि इस पहल के तहत 35,000 कर्मचारियों तथा उनके परिवार के सदस्यों द्वारा कोविड-19 का टीका लगवाने का खर्च कंपनी वहन करेगी। इनमें ठेका श्रमिक और रिटेनर भी शामिल हैं।

जेएसएल के मुख्य मानव संसाधन अधिकारी (सीएचआरओ) एस के जैन ने कहा कि कंपनी के कर्मचारियों और उनके परिजनों का स्वास्थ्य कंपनी के लिए शीर्ष प्राथमिकता है।

भाषा अजय अजय मनोहर

मनोहर