जेएसडब्ल्यू एनर्जी ने जेएसडब्ल्यू स्टील के 2.5 करोड़ शेयर 3150 करोड़ रुपये में बेचे

जेएसडब्ल्यू एनर्जी ने जेएसडब्ल्यू स्टील के 2.5 करोड़ शेयर 3150 करोड़ रुपये में बेचे

जेएसडब्ल्यू एनर्जी ने जेएसडब्ल्यू स्टील के 2.5 करोड़ शेयर 3150 करोड़ रुपये में बेचे
Modified Date: May 18, 2026 / 01:47 pm IST
Published Date: May 18, 2026 1:47 pm IST

नयी दिल्ली, 18 मई (भाषा) जेएसडब्ल्यू एनर्जी ने जेएसडब्ल्यू स्टील लिमिटेड के 2.5 करोड़ शेयर 3,150 करोड़ रुपये में बेचने की सोमवार को घोषणा की।

यह लेनदेन 18 मई को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड पर थोक सौदे के जरिये किया गया।

शेयर बाजार को दी सूचना के अनुसार, इस लेनदेन के बाद कंपनी के पास जेएसडब्ल्यू स्टील लिमिटेड के 4,50,38,350 शेयर शेष रह गए हैं। कंपनी ने रणनीतिक नकदी सृजन के तहत 18 मई को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड पर थोक सौदे के जरिये जेएसडब्ल्यू स्टील लिमिटेड के 2.5 करोड़ शेयर (प्रत्येक का अंकित मूल्य एक रुपये) बेचे। इससे उसे 3,150 करोड़ रुपये की सकल प्राप्ति हुई।

कंपनी ने कहा कि जेएसडब्ल्यू स्टील लिमिटेड में अपनी हिस्सेदारी के एक हिस्से का मुद्रीकरण न केवल विकास रणनीति को आगे बढ़ाने के लिए पूंजी उपलब्ध कराता है बल्कि नियोजित पूंजी पर प्रतिफल में भी सुधार करता है। इससे अनुशासित पूंजी आवंटन और शेयरधारकों के लिए दीर्घकालिक मूल्य सृजन के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता मजबूत होती है।

भाषा निहारिका

निहारिका


लेखक के बारे में