ईरान की इंधन आपूर्ति पर ताजा अमेरिकी हमलों के कारण कच्चे तेल का वायदा भाव एक महीने के उच्चतम स्तर पर
ईरान की इंधन आपूर्ति पर ताजा अमेरिकी हमलों के कारण कच्चे तेल का वायदा भाव एक महीने के उच्चतम स्तर पर
नयी दिल्ली, 14 जुलाई (भाषा) अमेरिकी सेना द्वारा ईरान पर लगातार तीसरे दौर के हमले के बाद कच्चे तेल का वायदा भाव मंगलवार को एक महीने के उच्चतम स्तर 7,642 रुपये प्रति बैरल पर पहुंच गया, जिससे होर्मुज जलडमरूमध्य के माध्यम से आपूर्ति बाधित होने की आशंका बढ़ गई है।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में कच्चे तेल का जुलाई माह में डिलिवरी होने वाला अनुबंध 282 रुपये या 3.83 प्रतिशत की तेजी के साथ 7,642 रुपये प्रति बैरल हो गया। इसमें 15,479 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
इसी प्रकार, कच्चे तेल का अगस्त माह में डिलिवरी होने वाला अनुबंध भी 240 रुपये या 3.25 प्रतिशत की तेजी के साथ 7,634 रुपये प्रति बैरल हो गया। इसमें 7,739 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से कच्चातेल वायदा कीमतों में तेजी आई।
वैश्विक स्तर पर वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट कच्चा तेल के अगस्त डिलीवरी अनुबंध का भाव 2.28 प्रतिशत की तेजी के साथ 80.42 डॉलर प्रति बैरल हो गया जबकि ब्रेंट क्रूड के सितंबर डिलीवरी वाले अनुबंध का दाम 1.43 प्रतिशत बढ़कर 84.73 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
भाषा राजेश राजेश
राजेश

Facebook


