जेएसडब्ल्यू एनर्जी का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में 36 प्रतिशत घटकर 533 करोड़ रुपये पर

Ads

जेएसडब्ल्यू एनर्जी का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में 36 प्रतिशत घटकर 533 करोड़ रुपये पर

  •  
  • Publish Date - July 22, 2026 / 05:45 PM IST,
    Updated On - July 22, 2026 / 05:45 PM IST

नयी दिल्ली, 22 जुलाई (भाषा) जेएसडब्ल्यू एनर्जी का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में 36 प्रतिशत घटकर 533 करोड़ रुपये रहा। मुख्य रूप से उच्च वित्तीय लागत और मूल्य ह्रास से कंपनी का लाभ घटा है।

कंपनी ने बुधवार को बयान में कहा कि एक साल पहले 2025-26 की पहली (अप्रैल-जून) तिमाही में शुद्ध लाभ 836 करोड़ रुपये था।

जेएसडब्ल्यू एनर्जी ने कहा कि मूल्य ह्रास आलोच्य तिमाही में बढ़कर 890 करोड़ रुपये हो गया जो पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 739 करोड़ रुपये था। वहीं वित्तीय लागत बढ़कर 1,519 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले की इसी तिमाही में 1,306 करोड़ रुपये थी।

कंपनी की आय जून 2026 को समाप्त तिमाही में 5,437 करोड़ रुपये पर लगभग स्थिर रही।

बिजली बिक्री आलोच्य तिमाही में सालाना आधार पर पांच प्रतिशत घटकर 13.5 अरब यूनिट रही।

कंपनी ने नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में आठ जुलाई तक 1,081 मेगावाट क्षमता जोड़ी। इसके साथ उसकी कुल क्षमता बढ़कर 14,535 मेगावाट हो गई है।

भाषा रमण निहारिका

निहारिका