नयी दिल्ली, 17 सितंबर (भाषा) भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने उद्योगपति लक्ष्मी एन मित्तल, उनके बेटे आदित्य मित्तल और व्यापारी अदार पूनावाला को राजस्थान रॉयल्स (भारत) और दो अन्य पेशेवर क्रिकेट फ्रेंचाइजी का अधिग्रहण करने की मंजूरी दे दी है। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी गई।
विज्ञप्ति के मुताबिक, वेस्टव्यू क्रिकेट लिमिटेड और पूनावाला स्पोर्ट्स एंड फिटनेस प्राइवेट लिमिटेड राजस्थान रॉयल्स (भारत), पार्ल रॉयल्स (दक्षिण अफ्रीका) और बारबाडोस रॉयल्स (बारबाडोस) का अधिग्रहण करेंगी।
विज्ञप्ति के अनुसार, इस सौदे का मूल्य करीब 1.65 अरब अमेरिकी डॉलर है।
ब्रिटेन में पंजीकृत वेस्टव्यू क्रिकेट लिमिटेड का स्वामित्व लक्ष्मी मित्तल परिवार के पास है, जबकि पूनावाला स्पोर्ट्स का स्वामित्व अदार साइरस पूनावाला के पास है।
भाषा पारुल गोला
गोला