जेएसडब्ल्यू इंफ्रास्ट्रक्चर के क्यूआईपी को 50,350 करोड़ रुपये से अधिक की बोलियां मिलीं

जेएसडब्ल्यू इंफ्रास्ट्रक्चर के क्यूआईपी को 50,350 करोड़ रुपये से अधिक की बोलियां मिलीं

जेएसडब्ल्यू इंफ्रास्ट्रक्चर के क्यूआईपी को 50,350 करोड़ रुपये से अधिक की बोलियां मिलीं
Modified Date: June 25, 2026 / 01:39 pm IST
Published Date: June 25, 2026 1:39 pm IST

नयी दिल्ली, 25 जून (भाषा) सज्जन जिंदल प्रवर्तित जेएसडब्ल्यू इंफ्रास्ट्रक्चर के पात्र संस्थागत नियोजन (क्यूआईपी) को 50,350 करोड़ रुपये से अधिक की बोलियां मिली हैं, जो 7,503 करोड़ रुपये तक के सांकेतिक निर्गम आकार से लगभग सात गुना अधिक है। इस निर्गम का प्रबंधन कर रहे मर्चेंट बैंकरों ने यह जानकारी दी।

क्यूआईपी 22 जून को शुरू हुआ। इसमें घरेलू और वैश्विक स्तर के प्रमुख संस्थागत निवेशकों ने मजबूत भागीदारी दिखाई, जिससे देश के बंदरगाह और लॉजिस्टिक्स अवसंरचना क्षेत्र में निवेशकों की मजबूत रुचि का संकेत मिला है।

कंपनी ने 23 करोड़ नए शेयर के क्यूआईपी के जरिये 7,502.7 करोड़ रुपये तक जुटाने की योजना बनाई थी। इसमें प्रवर्तक द्वारा 3.32 करोड़ शेयर की बिक्री पेशकश (ओएफएस) भी शामिल थी।

इन शेयर की पेशकश 285 रुपये प्रति शेयर के न्यूनतम मूल्य पर की गई, जो 22 जून को बीएसई पर कंपनी के 307.25 रुपये के बंद भाव से 7.2 प्रतिशत कम है।

मर्चेंट बैंकरों के अनुसार, कंपनी इससे प्राप्त राशि का इस्तेमान नए बंदरगाह विस्तार, रणनीतिक अधिग्रहणों और ऋण कम करने के लिए करेगी।

जेएसडब्ल्यू इंफ्रास्ट्रक्चर भारत की दूसरी सबसे बड़ी निजी वाणिज्यिक बंदरगाह संचालक कंपनी है।

भाषा निहारिका

निहारिका


लेखक के बारे में