Mahatari Vandana Yojana Avedan: इस दिन से फिर शुरू होगा महतारी वंदन योजना के लिए आवेदन? मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने दी जानकारी, पात्र महिलाओं को मिलेगा हर महीने 1000 रुपए पाने का मौका
Mahatari Vandana Yojana Avedan ki Sthiti: इस दिन से फिर शुरू होगा महतारी वंदन योजना के लिए आवेदन? मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने दी जानकारी, पात्र महिलाओं को मिलेगा हर महीने 1000 रुपए पाने का मौका
Mahatari Vandana Yojana Avedan: इस दिन से फिर शुरू होगा महतारी वंदन योजना के लिए आवेदन? मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने दी जानकारी, पात्र महिलाओं को मिलेगा हर महीने 1000 रुपए पाने का मौका / Image: AI Generated
- महतारी वंदन योजना का पोर्टल एक सप्ताह के भीतर फिर से खुल सकता है
- सबसे पहले बस्तर संभाग की महिलाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी
- पात्र महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये की आर्थिक सहायता मिलती है
रायपुर: Mahatari Vandana Yojana Avedan ki Sthiti छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। जी हां महतारी वंदन योजना का पोर्टल खुलने का इंंतजार कर रही महिलाओं की इंतजार की घड़ी समाप्त होने वाली है। दरअसल सरकार फिर से महतारी वंदन योजना का पोर्टल खोलने की तैयारी कर रही है। कहा जा रहा है कि एक हफ्ते के भीतर पोर्टल फिर से खुल सकता है और फिर से योजना के पात्र हितग्राही आवेदन कर सकेंगे। इस संबंध में जानकारी खुद महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने दी है।
फिर शुरू होगा महतारी वंदन योजना के लिए आवेदन
Mahatari Vandana Yojana Avedan ki Sthiti महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि एक सप्ताह के भीतर महतारी वंदन योजना का पोर्टल फिर से खुलने जा रहा है। सबसे पहले बस्तर संभाग की महिलाओं के लिए पोर्टल खोला जाएगा, जिसमें बस्तर की महिलाओं को आवेदन करने का मौका मिलेगा। इस योजना के लिए आत्मसमर्पित नक्सली भी आवेदन कर सकेंगे। वहीं, उन्होंने आगे जानकारी देते हुए बताया कि बस्तर के बाद अन्य संभाग के लिए भी पोर्टल खोला जाएगा।
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने दी जानकारी
बता दें कि कुछ समय पहले ही मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि जल्द ही महतारी वंदन योजना का पोर्टल खुलेगा, जिसके बाद नई महिलाओं को आवेदन करने का मौका दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि हर माह 70 लाख महिलाओं के खाते में 1000 रुपए सरकार की ओर से भुगतान किया जा रहा है। उन्होंने बातया कि पात्र महिलाओं को जल्द मौका मिलेगा।
क्या है महतारी वंदन योजना?
महिलाओं के साथ लिंग विभेद, असमानता को दूर करने, स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत् सुधार लाने, आर्थिक स्वावलंबन तथा सशक्तिकरण को बढ़ावा देने और परिवार में उनकी निर्णय लेने की भूमिका को सुदृढ़ करने के दृष्टिकोण से महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने की दिशा में राज्य शासन द्वारा महतारी वंदन योजना मार्च 2024 से लागू की गई है। इस योजना के तहत प्रदेश सरकार अब तक 28 किश्त जारी कर चुकी है।
महतारी वंदन योजना की पात्रता
- 1. विवाहित महिला, जो छत्तीसगढ़ राज्य की स्थानीय निवासी हो।
- 2. आवेदन के कैलेंडर वर्ष अर्थात् जिस वर्ष आवेदन किया जा रहा है, उस वर्ष की 01 जनवरी को विवाहित महिला की आयु 21 वर्ष से कम न हो।
- 3. विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता महिला भी योजना के लिए पात्र होगी।
हितग्राही को दी जाने वाली सहायता
- 1. पात्र महिला को 1000 रुपए प्रतिमाह का भुगतान डीबीटी के माध्यम से।
- 2. सामाजिक सहायता कार्यक्रम/विभिन्न पेंशन योजनाओं से पेंशन प्राप्त करने वाली महिलाओं को 1000 रुपए से कम पेंशन राशि प्राप्त होने पर शेष अंतर की राशि का भुगतान किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें
- PAN Card New Rules: अब PAN कार्ड की जरूरत हर जगह नहीं! इन ट्रांजैक्शन्स में बिना PAN के भी हो जाएगा काम, पूरी लिस्ट देखकर रह जाएंगे हैरान!
- Chhattisgarh News: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से मिले सीएम विष्णुदेव साय, जानें किन मुद्दों पर हुई चर्चा
- Venezuela Earthquake Today: महज एक मिनट में बदल गया सब कुछ, चारों तरफ मची चीख-पुकार, 10 हजार से ज्यादा की मौत, अचानक आई आफत से पीएम मोदी ने जताया दुख

Facebook


