NSE IPO News: बाजार का असली किंग खुद बन गया नंबर-1! IPO से पहले NSE ने मारी बाजी और बड़े-बड़े नाम भी रह गए पीछे
NSE IPO News: हुरुन इंडिया की नई रैंकिंग एक अनुसार NSE अनलिस्टेड बाजार में पहले स्थान पर पहुंच गया है। मजबूत कमाई और बढ़ते ट्रेडिंग वॉल्यूम से इसका प्रदर्शन बेहतर हुआ है। इससे ग्रे मार्केट में NSE के शेयरों की मांग बढ़ी है और आने वाले IPO को लेकर उत्साह भी मजबूत हुआ है।
(NSE IPO News/ Image Credit: AI-generated)
- NSE बनी भारत की सबसे वैल्यूएबल अनलिस्टेड कंपनी
- वैल्यूएशन 4.86 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचा
- कई दिग्गज कंपनियों को पीछे छोड़ा
नई दिल्ली: NSE IPO News: 2025 बरगंडी प्राइवेट हुरुन इंडिया 500 रिपोर्ट के मुताबिक, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) भारत की सबसे मूल्यवान अनलिस्टेड कंपनी बन गया है। इसका वैल्यूएशन 4.86 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। इस रैंकिंग में NSE ने कई बड़ी कंपनियों को भी पीछे छोड़ दिया है और टॉप पोजिशन हासिल कर लिया है।
दिग्गज कंपनियों को पीछे छोड़ा
इस सूची में NSE ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया और अडाणी प्रॉपर्टीज जैसी बड़ी कंपनियों को पीछे कर दिया है। रिपोर्ट बताती है कि अनलिस्टेड कंपनियों में फिनटेक, कंज्यूमर और रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर की कंपनियों का भी मजबूत प्रदर्शन रहा है। हल्दीराम, रेजरपे और ग्रीनको जैसी कंपनियां भी टॉप रैंकिंग में शामिल हैं।
मजबूत प्रदर्शन और निवेशकों का भरोसा
रिपोर्ट के मुताबिक, अनलिस्टेड कंपनियों का यह प्रदर्शन इस बात को दर्शाता है कि निवेशक मजबूत बिजनेस मॉडल वाली कंपनियों पर भरोसा कर रहे हैं। NSE की बढ़ती कमाई और ट्रेडिंग वॉल्यूम में उछाल ने इसके वैल्यूएशन को और मजबूत किया है। इसी वजह से ग्रे मार्केट में भी इसके शेयरों की मांग बढ़ी है।
IPO की तैयारी और भविष्य की उम्मीदें
NSE ने हाल ही में अपने बहुप्रतीक्षित IPO के लिए सेबी के पास शुरुआती दस्तावेज जमा किए हैं। इसका अनुमानित आकार लगभग 30,000 करोड़ रुपये बताया जा रहा है जो भारतीय बाजार के इतिहास में सबसे बड़े IPO में से एक हो सकता है। इस बीच भारतीय कंपनियों का कुल बाजार मूल्य 3,400 अरब डॉलर से अधिक पहुंच गया है। जिससे देश की आर्थिक ताकत और भी मजबूत दिख रही है।
नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।
इन्हें भी पढ़ें:
- PAN Card New Rules: अब PAN कार्ड की जरूरत हर जगह नहीं! इन ट्रांजैक्शन्स में बिना PAN के भी हो जाएगा काम, पूरी लिस्ट देखकर रह जाएंगे हैरान!
- Venezuela Earthquake Today: महज एक मिनट में बदल गया सब कुछ, चारों तरफ मची चीख-पुकार, 10 हजार से ज्यादा की मौत, अचानक आई आफत से पीएम मोदी ने जताया दुख
- Chhattisgarh News: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से मिले सीएम विष्णुदेव साय, जानें किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Facebook


