नयी दिल्ली, एक मई (भाषा) जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया की थोक बिक्री अप्रैल में सालाना आधार पर तीन प्रतिशत बढ़कर 6,018 इकाई हो गई।
वाहन विनिर्माता कंपनी ने शुक्रवार को बयान में कहा कि उसके आंतरिक दहन इंजन (आईसीई) और नए ऊर्जा वाहन (एनईवी) खंड दोनों में स्थिर गति बनी हुई है।
कंपनी ने कहा कि पश्चिम एशिया संकट से वैश्विक आपूर्ति शृंखलाएं प्रभावित हुई हैं। इससे उपभोक्ता भावना पर असर पड़ा जिससे मोटर वाहन बाजार में कुल मांग कुछ नरम रही लेकिन इसके बावजूद थोक बिक्री में वृद्धि दर्ज की गई।
भाषा निहारिका
निहारिका