नयी दिल्ली, चार अगस्त (भाषा) पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में चार प्रतिशत बढ़कर 557 करोड़ रुपये हो गया।
पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 534 करोड़ रुपये था।
कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि समीक्षाधीन तिमाही में उसकी कुल आय बढ़कर 2,265 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 2,082 करोड़ रुपये थी।
अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी की ब्याज आय बढ़कर 2,138 करोड़ रुपये रही, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,980 करोड़ रुपये थी।
तिमाही के दौरान कंपनी की सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्तियां (एनपीए) घटकर 0.95 प्रतिशत रह गईं, जो जून, 2025 के अंत में 1.06 प्रतिशत थीं।
भाषा यासिर अजय
अजय