नयी दिल्ली, चार अगस्त (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एनएचपीसी लिमिटेड का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में बढ़कर 1,178.09 करोड़ रुपये हो गया।
कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में मंगलवार को यह जानकारी दी। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 1,131.16 करोड़ रुपये रहा था।
समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की कुल आय बढ़कर 3,959.72 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 3,442.76 करोड़ रुपये थी।
भाषा यासिर अजय
अजय