जूनिपर ग्रीन एनर्जी ने अपने आईपीओ के लिए 214-225 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया

Ads

जूनिपर ग्रीन एनर्जी ने अपने आईपीओ के लिए 214-225 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया

  •  
  • Publish Date - July 27, 2026 / 10:10 AM IST,
    Updated On - July 27, 2026 / 10:10 AM IST

नयी दिल्ली, 27 जुलाई (भाषा) नवकरणीय ऊर्जा क्षेत्र की कंपनी जूनिपर ग्रीन एनर्जी लिमिटेड ने सोमवार को अपने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए 214-225 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया।

कंपनी की ओर से जारी सार्वजनिक सूचना के अनुसार, 1,800 करोड़ रुपये का यह निर्गम 30 जुलाई को खुलकर तीन अगस्त को बंद होगा, जबकि एंकर निवेशकों के लिए बोली 29 जुलाई को खुलेगी।

ऊपरी मूल्य दायरे के आधार पर निर्गम के बाद कंपनी का बाजार पूंजीकरण लगभग 12,802 करोड़ रुपये आंका गया है।

इस आईपीओ में पूरी तरह नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे।

इस निर्गम में 50 प्रतिशत हिस्सा योग्य संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी), 15 प्रतिशत गैर-संस्थागत निवेशकों (एनआईआई) और 35 प्रतिशत खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित रखा गया है।

वहीं, पात्र कर्मचारियों के लिए दो करोड़ रुपये तक के इक्विटी शेयर आरक्षित किए गए हैं, जिन्हें प्रति शेयर 21 रुपये की छूट मिलेगी।

कंपनी के शेयरों को छह अगस्त को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध किए जाने का प्रस्ताव है।

भाषा योगेश

योगेश