कल्परु प्रोजेक्ट्स इंटरनेशनल को 2,957 करोड़ रुपये के नए ठेके मिले
कल्परु प्रोजेक्ट्स इंटरनेशनल को 2,957 करोड़ रुपये के नए ठेके मिले
नयी दिल्ली, 30 जून (भाषा) इंजीनियरिंग एवं निर्माण कंपनी कल्पतरु प्रोजेक्ट्स इंटरनेशनल (केपीआईएल) और उसकी अंतरराष्ट्रीय अनुषंगी कंपनियों को पारेषण एवं वितरण (टीएंडडी), भवन तथा जल क्षेत्रों में कुल 2,957 करोड़ रुपये के नए ठेके मिले हैं।
कंपनी ने मंगलवार को बयान में कहा कि ये ऑर्डर भारत और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बिजली पारेषण एवं वितरण (टीएंडडी) कारोबार, भारत में भवन एवं फैक्टरी कारोबार तथा पश्चिम एशिया में जल क्षेत्र से संबंधित हैं।
पश्चिम एशिया में जल क्षेत्र का ठेका एक संयुक्त उद्यम के माध्यम से मिला है। यह पश्चिम एशिया के बाजार में कंपनी की रणनीतिक शुरुआत का संकेत है।
केपीआईएल के प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) मनीष मोहनोत ने कहा कि नए ठेके भारत और चुनिंदा वैश्विक बाजारों में कंपनी की मजबूत स्थिति को और सुदृढ़ करते हैं।
कल्पतरु प्रोजेक्ट्स इंटरनेशनल लिमिटेड भारत की प्रमुख विविधीकृत इंजीनियरिंग, खरीद एवं निर्माण (ईपीसी) कंपनियों में से एक है।
भाषा निहारिका
निहारिका

Facebook


