Rajasthan News: परीक्षा शुरू होने से पहले ही खुल गया लाखों का खेल! पुलिस की एंट्री से मच गया हड़कंप, छापेमारी में सामने आए चौंकाने वाले सबूत

Rajasthan News: परीक्षा शुरू होने से पहले ही खुल गया लाखों का खेल! पुलिस की एंट्री से मच गया हड़कंप, छापेमारी में सामने आए चौंकाने वाले सबूत

Rajasthan News: परीक्षा शुरू होने से पहले ही खुल गया लाखों का खेल! पुलिस की एंट्री से मच गया हड़कंप, छापेमारी में सामने आए चौंकाने वाले सबूत

Rajasthan News | Photo Credit: AI

Modified Date: June 30, 2026 / 11:46 am IST
Published Date: June 30, 2026 11:46 am IST
HIGHLIGHTS
  • जयपुर पैरामेडिकल परीक्षा में नकल की साजिश का खुलासा
  • चार आरोपी गिरफ्तार – कॉलेज संचालक, HOD और लेक्चरर शामिल
  • 45 छात्रों को पास कराने के लिए 5.50 लाख रुपये का सौदा

जयपुर: Rajasthan News राजस्थान के जयपुर पैरामेडिकल परीक्षा (Jaipur Paramedical Exam) में सोमवार को हंगामा हो गया। दरअसल, यहां पुलिस ने परीक्षा में नकल की साजिश को नाकाम कर दिया। (Jaipur Exam Cheating) जिसके बाद पुलिस ने नकल गिरोह में शामिल 2 कॉलेजों के 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से अभ्यर्थियों से वसूली गई लाखों रुपये की राशि का रिकॉर्ड, डायरियां, मोबाइल फोन, व्हाट्सएप चैट और प्रवेश पत्रों (एडमिट कार्ड) की पीडीएफ बरामद हुई हैं।

कॉलेज के संचालक, HOD और लेक्चरर गिरफ्तार

Rajasthan News दरअसल, 27 जून को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि 29 जून से शुरू होने वाली पैरामेडिकल परीक्षा में परीक्षार्थियों से मोटी रकम लेकर सामूहिक नकल कराने की तैयारी की जा रही है। जिसके बाद अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ने विशेष टीम गठित की। ​फिर यहां पुलिस ने दबिश दी और नकल की साजिश को नाकाम कर दिया। इस मामले में पुलिस ने प्रभा देवी मेमोरियल पीजी कॉलेज के संचालक रामकृष्ण मंडीवाल, उसके सहयोगी देवकृष्ण मंडीवाल, तथा झुंझुनूं के मुकुंदगढ़ स्थित एस. करण कॉलेज के पैरामेडिकल विभागाध्यक्ष कृष्ण कुमार सैनी और लेक्चरर शंकरलाल जाट को गिरफ्तार किया।

जांच में सामने आया कि एस. करण कॉलेज के प्रथम वर्ष के कई विद्यार्थियों के पेपर बैक थे। उन्हें पास कराने के लिए जयपुर स्थित परीक्षा केंद्र से सांठगांठ कर लाखों रुपये लेकर सामूहिक नकल की योजना बनाई गई थी। परीक्षा केंद्र पर परिचित वीक्षकों की ड्यूटी लगाकर विद्यार्थियों को अनुचित लाभ पहुंचाने की तैयारी थी।

एक ही कमरे में बैठाकर नकल कराने का था प्लान

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि झुंझुनूं के एस. करण कॉलेज के इन सभी फर्स्ट ईयर के 45 छात्रों के बैक आई थी। इन्हें पास करवाने के एवज में जयपुर के परीक्षा केंद्र के संचालक से 5.50 लाख रुपए में सौदा तय किया था। साजिश के तहत इन सभी छात्रों को परीक्षा केंद्र के एक ही कमरे में बैठाया जाना था, जहां परीक्षा के दौरान ड्यूटी पर तैनात इनविजिलेटर (वीक्षक) के जरिए उन्हें पेपर पढ़ाया जाना था।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।