कल्पतरु प्रोजेक्ट्स का मार्च तिमाही में शुद्ध लाभ दोगुना होकर 431 करोड़ रुपये पर

कल्पतरु प्रोजेक्ट्स का मार्च तिमाही में शुद्ध लाभ दोगुना होकर 431 करोड़ रुपये पर

कल्पतरु प्रोजेक्ट्स का मार्च तिमाही में शुद्ध लाभ दोगुना होकर 431 करोड़ रुपये पर
Modified Date: May 14, 2026 / 07:55 pm IST
Published Date: May 14, 2026 7:55 pm IST

नयी दिल्ली, 14 मई (भाषा) विविध कारोबारों में सक्रिय कल्पतरु प्रोजेक्ट्स इंटरनेशनल लिमिटेड (केपीआईएल) का वित्त वर्ष 2025-26 की जनवरी-मार्च तिमाही में शुद्ध लाभ लगभग दोगुना होकर 430.60 करोड़ रुपये हो गया।

कंपनी ने एक साल पहले की समान तिमाही में 218.17 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया था।

कंपनी ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि मार्च तिमाही में उसका राजस्व लगभग 10 प्रतिशत बढ़कर 7,778 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले 7,067 करोड़ रुपये था। मार्च के अंत तक शुद्ध कर्ज सालाना आधार पर 53 प्रतिशत घटकर 915 करोड़ रुपये रह गया।

वित्त वर्ष 2025-26 में कल्पतरु का लाभ बढ़कर 1,030.63 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले 567.27 करोड़ रुपये था। राजस्व भी बढ़कर 27,143.06 करोड़ रुपये हो गया, जबकि एक साल पहले यह 22,315.78 करोड़ रुपये था।

केपीआईएल के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी मनीष मोहनोत ने कहा, ‘‘वित्त वर्ष 2025-26 में हमने अपनी वृद्धि की रफ़्तार को बनाए रखा। इस दौरान हमने बड़े पैमाने पर ‘डिजाइन-बिल्ड’ ऑर्डर हासिल किए, उत्पादकता चक्र को तेज किया और अपने अंतरराष्ट्रीय व्यवसाय का विस्तार किया।’’

केपीआईएल ऊर्जा पारेषण एवं वितरण, भवन एवं कारखानों, जल आपूर्ति एवं सिंचाई, रेलवे, तेल एवं गैस पाइपलाइन, शहरी परिवहन (फ्लाईओवर और मेट्रो रेल), राजमार्ग और हवाईअड्डों के क्षेत्रों में काम करती है।

केपीआईएल अभी 30 से ज्यादा देशों में परियोजनाओं पर काम कर रही है और इसकी कुल 75 देशों में मौजूदगी है।

भाषा राजेश राजेश प्रेम

प्रेम


लेखक के बारे में