कल्पतरु प्रोजेक्ट्स इंटरनेशनल का पहली तिमाही का शुद्ध मुनाफा 46 प्रतिशत बढ़कर 312 करोड़ रुपये

कल्पतरु प्रोजेक्ट्स इंटरनेशनल का पहली तिमाही का शुद्ध मुनाफा 46 प्रतिशत बढ़कर 312 करोड़ रुपये

कल्पतरु प्रोजेक्ट्स इंटरनेशनल का पहली तिमाही का शुद्ध मुनाफा 46 प्रतिशत बढ़कर 312 करोड़ रुपये
Modified Date: August 11, 2026 / 06:06 pm IST
Published Date: August 11, 2026 6:06 pm IST

नयी दिल्ली, 11 अगस्त (भाषा) कल्पतरु प्रोजेक्ट्स इंटरनेशनल लिमिटेड (केपीआईएल) ने मंगलवार को बताया कि जून तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध मुनाफा 46 प्रतिशत बढ़कर 312 करोड़ रुपये हो गया।

कंपनी ने एक बयान में यह जानकारी दी। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का एकीकृत शुद्ध मुनाफा 214 करोड़ रुपये था।

तिमाही में कंपनी का कुल राजस्व बढ़कर 6,408 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले इसी अवधि में 6,171 करोड़ रुपये था।

वित्त वर्ष 2026-27 में अब तक कंपनी को 7,668 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले हैं और इसके अलावा, टी एंड डी और बी एंड एफ व्यवसाय की अगुवाई में 7,300 करोड़ रुपये के ऑर्डर के लिए कंपनी सबसे अच्छी स्थिति (एल1) में है। 30 जून, 2026 तक कंपनी की ऑर्डर बुक 66,607 करोड़ रुपये की थी।

केपीआईएल के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) मनीष मोहनोत ने कहा, ‘‘तिमाही के दौरान, हमने एकीकृत पेशकश और खास क्षमताओं के जरिये अपनी प्रतिस्पर्धी बढ़त को मज़बूत किया।’’

कंपनी के निदेशक मंडल ने रायपुर संयंत्र में ‘बैकवर्ड इंटिग्रेशन’ के तहत रोलिंग मिल लगाने के लिए 150 करोड़ रुपये तक के पूंजीगत व्यय के प्रस्ताव को भी मंज़ूरी दी।

केपीआईएल एक बड़ी इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण (ईपीसी) कंपनी है, जिसकी मौजूदगी दुनिया के 75 देशों में है।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय


लेखक के बारे में