कल्पतरु का मार्च तिमाही का शुद्ध लाभ 22 प्रतिशत बढ़कर 140 करोड़ रुपये पर

Ads

कल्पतरु का मार्च तिमाही का शुद्ध लाभ 22 प्रतिशत बढ़कर 140 करोड़ रुपये पर

  •  
  • Publish Date - May 8, 2023 / 09:17 PM IST,
    Updated On - May 8, 2023 / 09:17 PM IST

नयी दिल्ली, आठ मई (भाषा) कल्पतरु पावर ट्रांसमिशन का एकीकृत शुद्ध मुनाफा मार्च में समाप्त बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में करीब 22 प्रतिशत बढ़कर 140 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। राजस्व बढ़ने से कंपनी का मुनाफा बढ़ा है।

कंपनी ने बीएसई को यह जानकारी दी। इससे पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी ने 115 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध मुनाफा कमाया था।

तिमाही के दौरान कंपनी की कुल आय एक साल पहले के 4,169 करोड़ रुपये से बढ़कर 4,896 करोड़ रुपये हो गई।

पूरे वित्त वर्ष 2022-23 के लिए कंपनी का एकीकृत शुद्ध मुनाफा इससे पिछले वित्त वर्ष के 535 करोड़ रुपये से घटकर 435 करोड़ रुपये रह गया।

समीक्षाधीन वित्त वर्ष में कंपनी की कुल आय भी 14,866 करोड़ रुपये से बढ़कर 16,401 करोड़ रुपये हो गई।

कंपनी के निदेशक मंडल ने सोमवार को अपनी बैठक में 31 मार्च, 2023 को समाप्त वित्त वर्ष के लिए दो रुपये के अंकित मूल्य वाले प्रत्येक शेयर पर सात रुपये (यानी 350 प्रतिशत) का अंतिम लाभांश देने की सिफारिश की है, जो आगामी वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में शेयरधारकों द्वारा अनुमोदन के अधीन है।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय