Uttar Pradesh IMD Heavy Rain Alert for Today || Image- IBC24 News Archive
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 23 जुलाई की रात से मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। (Uttar Pradesh IMD Heavy Rain Alert for Today) भारत मौसम विज्ञान विभाग लखनऊ के मुताबिक, प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। हालांकि, 24 जुलाई के लिए पूरे प्रदेश में कोई बड़ा मौसम अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
मौसम विभाग के अनुसार, 23 जुलाई की रात से 24 जुलाई सुबह 8:30 बजे तक आगरा, फिरोजाबाद, एटा, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा और हमीरपुर जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां कहीं-कहीं बिजली चमकने और मेघगर्जन की भी आशंका है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 24 जुलाई को प्रदेश के कई उत्तरी, पूर्वी और दक्षिणी जिलों में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इनमें प्रमुख रूप से सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, (Uttar Pradesh IMD Heavy Rain Alert for Today) मथुरा, हाथरस, एटा, कासगंज, फर्रुखाबाद, हरदोई, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, बाराबंकी, अयोध्या, बस्ती, संत कबीर नगर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, आजमगढ़, गाजीपुर, बलिया, झांसी, ललितपुर, महोबा, बांदा, चित्रकूट, चंदौली और सोनभद्र का नाम शामिल हैं।
वहीं लखनऊ, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, कौशांबी, फतेहपुर, कानपुर नगर, कानपुर देहात, मिर्जापुर, वाराणसी और जौनपुर समेत मध्य उत्तर प्रदेश के कई जिलों में इस अवधि के दौरान बारिश की संभावना कम है।
आईएमडी के अनुसार, 24 जुलाई सुबह 8:30 बजे से 25 जुलाई सुबह 8:30 बजे तक उत्तर प्रदेश के किसी भी जिले के लिए येलो, ऑरेंज या रेड अलर्ट जारी नहीं किया गया है। सभी जिले फिलहाल ग्रीन कैटेगरी में हैं। (Uttar Pradesh IMD Heavy Rain Alert for Today) हालांकि, कुछ स्थानों पर स्थानीय स्तर पर हल्की बारिश और सामान्य मेघगर्जन हो सकती है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि गरज-चमक के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे खड़े होने से बचें। बिजली चमकने के समय सुरक्षित स्थान पर रहें। वाहन चलाते समय फिसलन और कम दृश्यता को ध्यान में रखते हुए सावधानी बरतें। किसानों को भी मौसम की ताजा जानकारी पर नजर रखने और मेघगर्जन के दौरान खेतों में काम नहीं करने की सलाह दी गई है।
Latest Satellite animation pic.twitter.com/KDgBSls1bT
— India Meteorological Department (@Indiametdept) July 23, 2026
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने लाल सागर में सऊदी टैंकर पर हूती हमले की निंदा की
वैश्विक प्रतिस्पर्धा में बने रहने के लिए इस्पात उद्योग को नए बाजार तलाशने होंगे: अधिकारी
डोप परीक्षण में विफल रहने के बाद जूडो खिलाड़ी अरुण कुमार को राष्ट्रमंडल खेलों से हटाया गया
मर्सिडीज-बेंज इंडिया हाइब्रिड वाहन लाना रखेगी जारी, नीतिगत समर्थन का अभाव बाधा नहीं : सीईओ
मुजफ्फरनगर में भगवान राम पर आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार