केईसी इंटरनेशनल को भारत, विदेशी बाजार से 1,303 करोड़ रुपये के ठेके

Ads

केईसी इंटरनेशनल को भारत, विदेशी बाजार से 1,303 करोड़ रुपये के ठेके

  •  
  • Publish Date - May 27, 2026 / 10:58 AM IST,
    Updated On - May 27, 2026 / 10:58 AM IST

नयी दिल्ली, 27 मई (भाषा) केईसी इंटरनेशनल को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों से विभिन्न कारोबारी क्षेत्रों के लिए 1,303 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर हासिल हुए हैं।

कंपनी ने मंगलवार को शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसके पारेषण और वितरण (टीएंडडी) कारोबार को भारत और अमेरिका महाद्वीप क्षेत्र में कई परियोजनाओं के ऑर्डर मिले हैं।

इसके अलावा, कंपनी के सिविल कारोबार को उत्तर भारत में एक वाहन कारखाने के लिए प्रेस शॉप और संबद्ध सुविधाओं का ठेका मिला हे।

कंपनी के नवीकरणीय ऊर्जा कारोबार को पश्चिमी भारत में 150 मेगावाट से अधिक क्षमता वाली पवन ऊर्जा परियोजना का ऑर्डर एक निजी डेवलपर से प्राप्त हुआ है।

कंपनी के केबल एवं कंडक्टर कारोबार को भी भारत और विदेशी बाजारों में कई ऑर्डर मिले हैं।

कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विमल केजरीवाल ने कहा कि ये रणनीतिक ऑर्डर कंपनी की भविष्य की विकास योजनाओं को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

भाषा अजय अजय

अजय