केफिन टेक्नोलॉजीज के आईपीओ को दूसरे दिन 70 प्रतिशत अभिदान

केफिन टेक्नोलॉजीज के आईपीओ को दूसरे दिन 70 प्रतिशत अभिदान

केफिन टेक्नोलॉजीज के आईपीओ को दूसरे दिन 70 प्रतिशत अभिदान
Modified Date: December 20, 2022 / 07:08 pm IST
Published Date: December 20, 2022 7:08 pm IST

नयी दिल्ली, 20 दिसंबर (भाषा) वित्तीय सेवा मंच केफिन टेक्नोलॉजीज के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को निर्गम के दूसरे दिन मंगलवार को 70 प्रतिशत अभिदान मिला।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, आईपीओ के तहत की गई 2,37,75,215 शेयरों की पेशकश पर 1,66,01,920 शेयरों के लिए बोलियां मिली हैं।

पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के खंड को पूर्ण अभिदान मिल गया है, जबकि खुदरा संस्थागत निवेशकों (आरआईआई) के हिस्से को 74 प्रतिशत अभिदान मिला। वहीं गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी में तीन प्रतिशत अभिदान मिला है।

कंपनी के 1,500 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 347-366 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

कंपनी का आईपीओ शुद्ध रूप से बिक्री पेशकश (ओएफएस) पर आधारित है। इसके पहले केफिन टेक्नोलॉजीज ने एंकर निवेशकों से 675 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

भाषा अजय अजय प्रेम

प्रेम


लेखक के बारे में