गडकरी से मिले केरल के मुख्यमंत्री, विभिन्न सड़क परियोजनाओं पर चर्चा की

गडकरी से मिले केरल के मुख्यमंत्री, विभिन्न सड़क परियोजनाओं पर चर्चा की

गडकरी से मिले केरल के मुख्यमंत्री, विभिन्न सड़क परियोजनाओं पर चर्चा की
Modified Date: November 29, 2022 / 08:39 pm IST
Published Date: July 14, 2021 2:02 pm IST

नयी दिल्ली, 14 जुलाई (भाषा) केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने बुधवार को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की और राज्य में विभिन्न विकास परियोजनाओं पर चर्चा की।

महत्वाकांक्षी भारतमाला परियोजना के दूसरे चरण के तहत केरल में 11 सड़कों को उन्नयन के लिए शामिल किया जाएगा।

राष्ट्रीय राजधानी में हुई इस बैठक के बाद केरल सरकार द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार कन्नूर हवाई अड्डे की सड़क के एक हिस्से को राष्ट्रीय राजमार्ग में शामिल किया जाएगा।

मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि गडकरी और विजयन ने राज्य में लागू की जा रही विभिन्न विकास परियोजनाओं की स्थिति पर चर्चा की।

राजमार्ग क्षेत्र से जुड़ी भारतमाला परियोजना महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे की खामियों को पाटकर देश भर में माल और यात्री आवाजाही की कुशलता को बढ़ाने पर केंद्रित है। इसे आर्थिक गलियारों, अंतर गलियारों और फीडर मार्गों, तटीय और बंदरगाह संपर्क सड़कों के विकास के जरिये किया जा रहा है।

मंगलवार को विजयन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दो केंद्रीय मंत्रियों – हरदीप सिंह पुरी और अश्विनी वैष्णव से मिले थे।

भाषा प्रणव अजय

अजय


लेखक के बारे में