BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

कीस्टोन रियलटर्स का चालू वित्त वर्ष में बिक्री बुकिंग को 4,000 करोड़ रुपये पर पहुंचाने का लक्ष्य

कीस्टोन रियलटर्स का चालू वित्त वर्ष में बिक्री बुकिंग को 4,000 करोड़ रुपये पर पहुंचाने का लक्ष्य

कीस्टोन रियलटर्स का चालू वित्त वर्ष में बिक्री बुकिंग को 4,000 करोड़ रुपये पर पहुंचाने का लक्ष्य
Bhasha
Published: 18 May 2025 | 4:00 pmModified: 18 May 2025 | 4:00 pm

नयी दिल्ली, 18 मई (भाषा) रियल एस्टेट कंपनी कीस्टोन रियलटर्स लिमिटेड ने चालू वित्त वर्ष (2025-26) में 4,000 करोड़ रुपये की आवासीय संपत्तियां की बिक्री का लक्ष्य रखा है। कंपनी का लक्ष्य 32 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि हासिल करना है।

कंपनी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) बोमन ईरानी ने कहा कि मांग मजबूत बनी हुई है, खासकर अच्छे ब्रांड के लिए।

मुंबई स्थित कीस्टोन रियलटर्स, जो रुस्तमजी ब्रांड के तहत संपत्तियां बेचती है, देश की अग्रणी रियल एस्टेट कंपनियों में से है।

कंपनी के प्रदर्शन के बारे में पूछे जाने पर ईरानी ने पीटीआई-भाषा से बातचीत में कहा, “हमने पिछले वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान स्थिर और लगातार वृद्धि हासिल की है और अपने सभी लक्ष्यों को पार कर लिया है।”

उन्होंने बताया कि पिछले वित्त वर्ष में कंपनी की बिक्री बुकिंग 34 प्रतिशत बढ़कर 3,028 करोड़ रुपये हो गई, जो 3,000 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य से अधिक है।

ईरानी ने कहा कि अपार्टमेंट के साथ-साथ आवासीय भूखंड की मांग विशेष रूप से प्रतिष्ठित ब्रांड द्वारा विकसित परियोजनाओं में मजबूत बनी हुई है। उन्होंने कंपनी की वृद्धि की गति को बनाए रखने का भरोसा जताया।

वित्त वर्ष 2025-26 के लिए बिक्री बुकिंग लक्ष्य के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “हमने चालू वित्त वर्ष के लिए 4,000 करोड़ रुपये का बुकिंग का अनुमान दिया है और हमें इसे हासिल करने का भरोसा है।”

उन्होंने कहा कि कंपनी ने पिछले डेढ़ महीने में कुछ परियोजनाएं शुरू की हैं और मांग को पूरा करने के लिए इस वित्त वर्ष की शेष अवधि के लिए परियोजना पाइपलाइन मजबूत है।

ईरानी ने कहा कि पिछले वित्त वर्ष में कंपनी ने 5,000 करोड़ रुपये की परियोजनाएं शुरू कीं और 2025-26 में यह आंकड़ा पार हो जाएगा।

कीस्टोन रियलटर्स अपने कारोबार का विस्तार करने के लिए भूमि अधिग्रहण में निवेश करना जारी रखेगी। निर्माण गतिविधियों पर खर्च भी बढ़ेगा।

भाषा अनुराग अजय

अजय

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: कीस्टोन रियलटर्स का चालू वित्त वर्ष में बिक्री बुकिंग को 4,000 करोड़ रुपये पर पहुंचाने का लक्ष्य

People also search for:Realty Rustomji
खाद्य आपूर्ति को ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल करने और वैध उपायों में अंतर करना जरूरी: गोयल

खाद्य आपूर्ति को ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल करने और वैध उपायों में अंतर करना जरूरी: गोयल

01 Oct 2026 | 10:30 pm
ऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा

ऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा

01 Oct 2026 | 10:13 pm
महाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य

महाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य

01 Oct 2026 | 10:02 pm
एनसीएलटी अध्यक्ष का दिवाला मामलों के लिए वित्तीय सीमा बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये करने का सुझाव

एनसीएलटी अध्यक्ष का दिवाला मामलों के लिए वित्तीय सीमा बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये करने का सुझाव

01 Oct 2026 | 10:00 pm
महंगाई की चिंता के बीच जून तिमाही में शहरी परिवारों ने एफएमसीजी खर्च घटाया: रिपोर्ट

महंगाई की चिंता के बीच जून तिमाही में शहरी परिवारों ने एफएमसीजी खर्च घटाया: रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 9:56 pm
कार्ल्सबर्ग की भारतीय इकाई समेत चार कंपनियों को आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी

कार्ल्सबर्ग की भारतीय इकाई समेत चार कंपनियों को आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी

01 Oct 2026 | 9:45 pm
एसईए ने तिलहन गलियारे की संभावना तलाशने को मोजाम्बिक के प्रांत के साथ करार किया

एसईए ने तिलहन गलियारे की संभावना तलाशने को मोजाम्बिक के प्रांत के साथ करार किया

01 Oct 2026 | 9:32 pm
न्यूजीलैंड सेब बागवानी के प्रोत्साहन के लिए हिमाचल को तकनीकी विशेषज्ञता देने को तैयार

न्यूजीलैंड सेब बागवानी के प्रोत्साहन के लिए हिमाचल को तकनीकी विशेषज्ञता देने को तैयार

01 Oct 2026 | 9:26 pm