किआ इंडिया की मई माह में बिक्री 23.6 प्रतिशत बढ़कर 27,586 इकाई पर

किआ इंडिया की मई माह में बिक्री 23.6 प्रतिशत बढ़कर 27,586 इकाई पर

किआ इंडिया की मई माह में बिक्री 23.6 प्रतिशत बढ़कर 27,586 इकाई पर
Modified Date: June 1, 2026 / 02:43 pm IST
Published Date: June 1, 2026 2:43 pm IST

नयी दिल्ली, एक जून (भाषा) वाहन विनिर्माता कंपनी किआ इंडिया ने मई 2026 में थोक बिक्री में 23.6 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि दर्ज की और उसने 27,586 वाहन बेचे। कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

कंपनी ने मई, 2025 में 22,315 इकाई बेची थीं।

किआ इंडिया ने बयान में कहा कि बाजार में प्रवेश करने के बाद से मई में यह अब तक की सबसे अधिक बिक्री का आंकड़ा है।

कंपनी ने कहा कि यह मजबूत प्रदर्शन किआ के उत्पाद पोर्टफोलियो में ग्राहकों की निरंतर मांग और भारतीय बाजार में ब्रांड की निरंतर गति को दर्शाता है।

कंपनी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (बिक्री एवं विपणन) अतुल सूद ने कहा, ‘‘मई में हमारी अब तक की सबसे बेहतरीन बिक्री इस बात को दर्शाती है कि हमारे उत्पाद पोर्टफोलियो का विभिन्न क्षेत्रों में ग्राहकों की बदलती प्राथमिकताओं के साथ मजबूत तालमेल है।’’

भाषा यासिर अजय

अजय


लेखक के बारे में