Twisha Sharma Case Update : CBI कर रही त्विषा की मौत की जांच, क्या मिलेगा इंसाफ? 34 मिनट के VIDEO के आधार पर हो रहा क्राइम सीन रिक्रिएशन

त्विषा शर्मा मौत मामले में जांच तेज हो गई है। CBI की टीम 34 मिनट के वीडियो के आधार पर क्राइम सीन का रिक्रिएशन कर रही है। इसी जांच के सिलसिले में टीम त्विषा के ससुराल भी पहुंची है, जहां पूरे घटनाक्रम को दोबारा समझने की कोशिश की जा रही है। जांच एजेंसी इस वीडियो को अहम सबूत मानकर मामले की हर कड़ी को जोड़ने में जुटी है।

Twisha Sharma Case Update :  CBI कर रही त्विषा की मौत की जांच, क्या मिलेगा इंसाफ? 34 मिनट के VIDEO के आधार पर हो रहा क्राइम सीन रिक्रिएशन

Twisha Sharma Case Update / Image Source : FILE

Modified Date: June 1, 2026 / 01:27 pm IST
Published Date: June 1, 2026 1:21 pm IST
HIGHLIGHTS
  • 34 मिनट के वीडियो के आधार पर CBI कर रही क्राइम सीन का रिक्रिएशन
  • जांच के लिए CBI टीम पहुंची त्विषा के ससुराल
  • वीडियो को अहम सबूत मानकर पूरे मामले की गहन जांच जारी

भोपाल : Twisha Sharma Case Update :  भोपाल के चर्चित त्विषा शर्मा की मौत के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की टीम ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। आरोपी गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह की सीबीआई रिमांड का आज चौथा दिन है। इसी जांच के सिलसिले में सीबीआई की टीम आज दोनों आरोपियों के घर पहुंची है। सूत्रों के अनुसार, सीबीआई की आठ से दस सदस्यों की एक बड़ी टीम गिरिबाला सिंह के घर पहुंची। टीम के सदस्य इस समय मकान के तीसरे फ्लोर पर मौजूद हैं और वहां 80 किलों के दो डमी के साथ क्राइम सीन का री-क्रिएशन भी किया जा रहा है।

34 मिनट के वीडियो के आधार पर हो रहा क्राइम रिक्रिएशन

आपकों बता दें की, जांच एजेंसी को 34 मिनट का एक नया वीडियो भी मिला है। यह वीडियो 13 मई को घर का ताला खुलने के बाद से लेकर क्राइम सीन को सील करने तक का है, जिसे एक आरक्षक से जब्त किया गया है। Crime Scene Recreation Dummy इस मामले से जुड़े आरक्षक राघवेंद्र सिंह ने क्राइम सीन सील करने की वीडियोग्राफी की थी। अब जांच एजेंसी इसी वीडियो को आधार बनाकर पूरे क्राइम सीन की स्टडी कर रही है।

80-80 किलो की दो डमी के साथ क्राइम सीन का रिक्रिएशन

Twisha Case Update मिले वीडियो के आधार पर सीबीआई अब 80-80 किलो की दो डमी के साथ तीसरी बार क्राइम सीन का रिक्रिएशन कर रही है। इसके साथ ही जांच एजेंसी प्रेग्नेंसी टर्मिनेशन (गर्भपात) की परिस्थितियों की भी गहराई से जांच करेगी और इसके लिए त्विषा के डॉक्टरों से भी पूछताछ की जाएगी।

इन्हें भी पढ़ें :

 


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.