Weather Update Today Hindi: छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश सहित देश के 19 राज्यों में अगले कुछ घंटों में होगी मूसलाधार बारिश, 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, मौसम विभाग ने दी चेतावनी
Weather Update Today Hindi: छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश सहित देश के 19 राज्यों में आज होगी मूसलाधार बारिश, 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, मौसम विभाग ने दी चेतावनी
Weather Update Today Hindi: छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश सहित देश के 19 राज्यों में अगले कुछ घंटों में होगी मूसलाधार बारिश, 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, मौसम विभाग ने दी चेतावनी/ Image: AI generated
- 19 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट
- कई राज्यों में 80 से 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी
- मौसम विभाग ने विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी
नई दिल्ली: Weather Update Today Hindi जून महीने की शुरुआत हो चुकी है, लेकिन दूसरी ओर भीषण गर्मी का दौर लगातार जारी है। इस बीच मौसम विभाग ने लोगों के लिए राहत भरी खबर दी है। मौसम विभाग की मानें तो आज अगले कुछ ही घंटे में छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश सहित भारत के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश होने का अनुमान लगाया है। इतना ही नहीं मौसम विभाग की मानें तो आज यानि 1 जून को तेज हवाओं के साथ आंधी चलेगी। वहीं, प्रशासन ने किसानों और मछुआरों को चेतावनी देते हुए नदी किनारे से दूर रहने की सलाह दी है।
Weather Update Today Hindi मिली जानकारी के अनुसार दक्षिणपूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर निचले से ऊपरी क्षोभमंडलीय स्तरों में एक चक्रवाती परिसंचरण की स्थिति बन रही है, जिसके चलते देश के 19 राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार यूपी, बिहार, दिल्ली, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, तमिलनाडु, केरल, असम, त्रिपुरा और नागालैंड में आंधी और मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी।
देश के अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
दिल्ली में मौसम कैसा रहेगा (Delhi Weather Update Today)
दिल्ली(1 जून-बारिश-आंधी की चेतावनी): मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली में 1 जून को भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। बारिश के साथ हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने की चेतावनी है। वहीं, दिल्ली में यानी 1 जून को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।
यूपी में मौसम कैसा रहेगा (UP Weather Update Today)
यूपी(1 जून-भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, मुजफ्फर नगर, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, हमीरपुर, महाराजगंज, कुशीनगर, बस्ती, झांसी, अयोध्या, रामपुर, गोरखपुर, प्रयागराज और वाराणसी में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। वहीं, यानी 1 जून को लखनऊ का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
बिहार में मौसम कैसा रहेगा (Bihar Weather Update Today)
बिहार (1 जून- तेज बारिश और तूफान की चेतावनी): पटना, गया, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सारण, सिवान, बक्सर, भोजपुर, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, सुपौल, सहरसा, कटिहार, भागलपुर, मुंगेर, अररिया, खगड़िया, बेगूसराय और लखीसराय में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है।
झारखंड में मौसम कैसा रहेगा (Jharkhand Weather Update Today)
झारखंड (1-3 जून बारिश-आंधी का अलर्ट): रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा, दुमका, धनबाद, बोकारो, जमशेदपुर, हजारीबाग और लातेहार में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है।
उत्तराखंड में मौसम कैसा रहेगा (Uttarakhand Weather Update Today)
उत्तराखंड (1-4 जून बारिश, आंधी और ओलावृष्टि की चेतावनी): नैनीताल, देहरादून, पिथौरागढ़, हरिद्वार, चमोली, टिहरी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग और ऋषिकेश में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है।
हिमाचल में मौसम कैसा रहेगा (Himachal Pradesh Weather Update Today)
हिमाचल (1 जून बारिश-तूफान का अलर्ट): मंडी, शिमला, बिलासपुर, कुल्लू, चंबा, सिरमौर, हमीरपुर और ऊना में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की गई है।
जम्मू-कश्मीर में मौसम कैसा रहेगा (Jammu & Kashmir Weather Update Today)
जम्मू-कश्मीर (1-4 जून भारी बारिश और आंधी की संभावना): उधमपुर, अनंतनाग, राजौरी, पुंछ, डोडा, कुपवाड़ा, शोपियां, बांदीपोरा, गांदरबल और बडगाम में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है।
पश्चिम बंगाल में मौसम कैसा रहेगा (West Bengal Weather Update Today)
पश्चिम बंगाल (1 जून बारिश-आंधी की चेतावनी): नादिया, मालदा, बांकुड़ा, दुर्गापुर, मुर्शिदाबाद, जलपाईगुड़ी, कालिम्पोंग और दार्जिलिंग में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है।
पंजाब में मौसम कैसा रहेगा (Punjab Weather Update Today)
पंजाब (1-3 जून भारी बारिश और आंधी का अलर्ट): अमृतसर, पठानकोट, लुधियाना, फिरोजपुर, तरन तारन, होशियारपुर और गुरदासपुर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है।
राजस्थान में मौसम कैसा रहेगा (Rajasthan Weather Update Today)
राजस्थान (1 जून बारिश और तेज हवा की चेतावनी): बीकानेर, चूरू, भीलवाड़ा, जयपुर, टोंक, अजमेर, डूंगरपुर, करौली और अलवर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है।
मध्य प्रदेश में मौसम कैसा रहेगा (Madhya Pradesh Weather Update Today)
मध्य प्रदेश (1 जून बारिश-तूफान का अलर्ट): बेतुल, छिंदवाड़ा, खंडवा, मुरैना, टीकमगढ़, सिवनी, मंडला, गुना, इंदौर, रीवा, सीधी और अशोक नगर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है।
असम में मौसम कैसा रहेगा (Assam Weather Update Today)
असम (1 जून बारिश और आंधी की चेतावनी): बारपेटा, ग्वालपाड़ा, कोकराझार, धुबरी, चिरांग, गोलाघाट, होजाई और कछाड़ में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है।
ये भी पढ़ें
- iPhone 15 Price Drops: Apple का ऐसा ऑफर पहले कभी नहीं देखा! iPhone 15 अब सिर्फ 36,891 रुपये में और फ्री चार्जर के साथ, क्या आप भी लेंगे ऑफर का फायदा?
- Twisha Sharma Case Update : CBI कर रही त्विषा की मौत की जांच, क्या मिलेगा इंसाफ? 34 मिनट के VIDEO के आधार पर हो रहा क्राइम सीन रिक्रिएशन
- Rajat Patidar Statement: “मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि”… RCB की खिताबी जीत के बाद ये क्या बोल गए पाटीदार, बताया कौन है जीत के असली हीरो

Facebook


