Delhi Education Ministry Fire Video: राजधानी के शिक्षा मंत्रालय ऑफिस में लगी आग, फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां मौके पर… मची भगदड़

Delhi Education Ministry Fire Video: राजधानी के ITO स्थित स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर की इमारत में भीषण आग लग गई।

Delhi Education Ministry Fire Video: राजधानी के शिक्षा मंत्रालय ऑफिस में लगी आग, फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां मौके पर… मची भगदड़

Delhi Education Ministry Fire Video/Image: AI Generated

Modified Date: June 1, 2026 / 12:01 pm IST
Published Date: June 1, 2026 12:00 pm IST
HIGHLIGHTS
  • दिल्ली के ITO इलाके स्थित स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर में लगी आग
  • शुरुआती जानकारी के अनुसार AC में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका
  • समय रहते छात्रों और स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया

Delhi Education Ministry Fire Video: दिल्ली से इस वक्त की बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, शिक्षा मंत्रालय के ऑफिस में भीषण आग लग गई है। आगजनी के बाद अफरा तफरी का माहौल है। घटना की सुचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। बताया जा रहा है कि, आग ITO इलाके में स्थित स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर की दूसरी मंजिल पर लगी है। यह स्कूल शिक्षा मंत्रालय के इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इंपोर्टेंस के अंतर्गत आता है।

जानकारी अनुसार, पहले एसी में शार्ट शर्किट होने से आग (Delhi Education Ministry Fire Video) लगी थी, जो तेज हवाओं में पूरे बिल्डिंग में फैलते जा रही थी। फिलहाल कफ मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। गनीमत रही कि समय रहते फैकल्टी और छात्रों को बिल्डिंग से सुरक्षित निकाल लिया गया। समय के साथ आग की लपटें तीन कमरों में फैल चुकी थीं और धीरे धीरे यह आग तीसरी मंजिल तक भी पहुंच गई।

 

ये भी पढ़ें

 

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.