किआ इंडिया की बिक्री मई में तीन प्रतिशत वृद्धि के साथ 24,770 इकाई पर

किआ इंडिया की बिक्री मई में तीन प्रतिशत वृद्धि के साथ 24,770 इकाई पर

किआ इंडिया की बिक्री मई में तीन प्रतिशत वृद्धि के साथ 24,770 इकाई पर
Modified Date: June 1, 2023 / 03:56 pm IST
Published Date: June 1, 2023 3:56 pm IST

नयी दिल्ली, एक जून (भाषा) वाहन कंपनी किआ इंडिया ने बृहस्पतिवार को बताया कि मई माह में उसकी कुल थोक वाहन बिक्री तीन प्रतिशत वृद्धि के साथ 24,770 इकाई रही।

कंपनी ने 15-20 मई तक देखभाल संबंधी कार्यों के कारण संयंत्र में काम बंद रखा था। कंपनी ने मई, 2022 में डीलरों को 24,079 वाहन भेजे थे।

कंपनी की मई, 2023 में कुल घरेलू बिक्री 18,766 इकाई रही जबकि उसने 6,004 वाहनों का निर्यात किया।

किआ के सोनेट मॉडल की बिक्री मई में 8,251 इकाई रही, जबकि सेल्टोस की 4,065 और केरेंस की 6,367 इकाइयां बिकीं।

कंपनी ने मई में इलेक्ट्रिक वाहन ईवी6 की 83 इकाइयां बेचीं।

भाषा अनुराग अजय

अजय


लेखक के बारे में