काइनेटिक ग्रीन का 2022-23 में इलेक्ट्रिक दोपहिया कारोबार से 600 करोड़ रु. के राजस्व का लक्ष्य
काइनेटिक ग्रीन का 2022-23 में इलेक्ट्रिक दोपहिया कारोबार से 600 करोड़ रु. के राजस्व का लक्ष्य
मुंबई, छह सितंबर (भाषा) इलेक्ट्रिक वाहन कंपनी काइनेटिक ग्रीन को चालू वित्त वर्ष (2022-23) में अपने इलेक्ट्रिक दोपहिया कारोबार से 600 करोड़ रुपये के राजस्व की उम्मीद है।
पुणे की कंपनी ने पिछले महीने के अंत में तेज गति वाला तीसरा मॉडल जिंग एचएसएस स्कूटर पेश किया था। इसकी शोरूम कीमत 85,000 रुपये है। इसमें इलेक्ट्रिक वाहनों के विनिर्माण और उसे अपनाने को बढ़ावा देने की योजना (फेम) सब्सिडी भी शामिल है।
काइनेटिक ने पिछले साल मार्च में दो ई-स्कूटर मॉडल जिंग और जूम के साथ इलेक्ट्रिक दोपहिया खंड में कदम रखा था।
काइनेटिक ग्रीन की संस्थापक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सुलज्जा फिरोदिया मोटवानी ने कहा कि कंपनी की डीलरशिप ने सितबंर माह के लिए पहले ही नये वाहनों की 5,000 इकाइयों की बुकिंग हासिल की है, जो एक अच्छी प्रतिक्रिया है।
मोटवानी ने पीटीआई-भाषा से बातचीत में कहा कि हमारा इस वित्त वर्ष के अंत तक दोपहिया कारोबार से 600 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल करने का लक्ष्य है। इसके अलावा हम स्कूटर पर ध्यान देने और कम गति से लेकर उच्च गति वाले वाहनों के साथ इस क्षेत्र के अग्रणी कंपनियों में से एक बनने की कोशिश में हैं।
भाषा रिया अजय
अजय
लेखक के बारे में
Web Title: काइनेटिक ग्रीन का 2022-23 में इलेक्ट्रिक दोपहिया कारोबार से 600 करोड़ रु. के राजस्व का लक्ष्य
बिज़नेस
और भी पढ़ें ›मोबिक्विक की प्रवर्तक टाकू की कंपनी में हिस्सेदारी बढ़कर 10.24 प्रतिशत हुई
30 Sept 2026 | 10:27 pmभारत के 96 प्रतिशत संगठन बीते साल साइबर घटनाओं के शिकार, एआई से बढ़ी चुनौती: सिस्को
30 Sept 2026 | 10:24 pmप्रवासियों का भारत पर शुद्ध दावा जून तिमाही में बढ़कर 220.3 अरब डॉलर पर: आरबीआई
30 Sept 2026 | 10:18 pmकपड़ा मंत्रालय ने आरओएससीटीएल योजना को 31 दिसंबर तक बढ़ाया
30 Sept 2026 | 10:13 pmसावधि जमा के एवज में बैंक कर्ज अगस्त में 43 प्रतिशत बढ़ा: आरबीआई आंकड़ा
30 Sept 2026 | 10:03 pmलावण्या मुंडयूर को सरकार ने न्यू इंडिया एश्योरेंस का सीएमडी नियुक्त किया
30 Sept 2026 | 10:02 pmगेब्रेमरियम को मिली सुरक्षा मंजूरी, अब संभालेंगे एयर इंडिया की कमान
30 Sept 2026 | 10:00 pmअगस्त में बैंक ऋण दर में मामूली गिरावट : आरबीआई
30 Sept 2026 | 9:52 pm