केपीआई ग्रीन एनर्जी का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में 14 प्रतिशत घटकर 95 करोड़ रुपये पर

केपीआई ग्रीन एनर्जी का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में 14 प्रतिशत घटकर 95 करोड़ रुपये पर

केपीआई ग्रीन एनर्जी का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में 14 प्रतिशत घटकर 95 करोड़ रुपये पर
Modified Date: August 11, 2026 / 04:45 pm IST
Published Date: August 11, 2026 4:45 pm IST

नयी दिल्ली, 11 अगस्त (भाषा) केपीआई ग्रीन एनर्जी का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में 14 प्रतिशत घटकर 95 करोड़ रुपये रहा है।

कंपनी ने मंगलवार को बताया कि भू-राजनीतिक और लागत संबंधी दबाव के कारण उसके मुनाफे में कमी आई है।

केपीआई ग्रीन एनर्जी ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा, ‘‘शुद्ध लाभ 95 करोड़ रुपये रहा, जो वित्त वर्ष 2025-26 की पहली (अप्रैल-जून) तिमाही के 111 करोड़ रुपये की तुलना में 14 प्रतिशत कम था।’’

चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी की कुल आय 16 प्रतिशत वृद्धि के साथ 710 करोड़ रुपये रही, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 614 करोड़ रुपये थी। नवीकरणीय ऊर्जा पोर्टफोलियो में लगातार परियोजनाओं के क्रियान्वयन और उसके मुख्य कारोबार क्षेत्रों के बेहतर योगदान से आय में वृद्धि हुई।

कंपनी के निदेशक मंडल ने कपिल कृपलानी को मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) और प्रमुख प्रबंधकीय कर्मी नियुक्त करने की मंजूरी दी है। उन्हें समूह मुख्य वित्त अधिकारी (केपी ग्रुप) के रूप में नामित किया गया है।

यह घोषणा 11 अगस्त, 2026 से लागू होंगी।

निदेशक मंडल ने सीएफओ एवं प्रमुख प्रबंधकीय कर्मी के पद से सलीम याहू के इस्तीफे को भी रिकॉर्ड पर लिया। उन्होंने 11 अगस्त, 2026 को पत्र के जरिये अपना इस्तीफा दिया था।

कंपनी ने कहा कि सलीम याहू को उचित प्रक्रिया के बाद उनकी जिम्मेदारियों से मुक्त किया जाएगा और पद छोड़ने की प्रभावी तारीख की जानकारी बाद में दी जाएगी।

भाषा यासिर अजय

अजय


लेखक के बारे में