नयी दिल्ली, दो जुलाई (भाषा) क्षेत्रीय श्रम आयुक्त ने छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक के 2,610 कर्मचारियों से जुड़े विवाद का समाधान कर दिया है। केंद्रीय श्रम मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
अखिल भारतीय क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक कर्मचारी संघ (एआईआरआरबीईए) की छत्तीसगढ़ इकाई ने लंबे समय से लंबित विभिन्न मांगों को लेकर 29 जून, 2026 को रायपुर में एक दिन की हड़ताल का आह्वान था।
मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि औद्योगिक संबंध संहिता, 2020 की धारा 53(3) के तहत त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन (एमओएस) पर हस्ताक्षर किए गए, जिसके बाद प्रस्तावित हड़ताल वापस ले ली गई।
बयान के अनुसार, प्रस्तावित हड़ताल के कारण एक दिन में करीब 1.29 करोड़ रुपये का वित्तीय नुकसान होने का अंदेशा था और समय रहते यह हस्तक्षेप किए जाने से यह नुकसान टाल दिया गया। इस समझौते से छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक के लगभग 2,610 कर्मचारियों को लाभ मिलने की उम्मीद है और इसका अनुमानित वित्तीय प्रभाव 15 करोड़ रुपये है।
भाषा
यासिर अजय
अजय