एलआईसी की शाखाएं 31 मार्च को प्रीमियम जमा कराने के लिए खुली रहेंगी

Ads

एलआईसी की शाखाएं 31 मार्च को प्रीमियम जमा कराने के लिए खुली रहेंगी

  •  
  • Publish Date - March 30, 2026 / 08:51 PM IST,
    Updated On - March 30, 2026 / 08:51 PM IST

नयी दिल्ली, 30 मार्च (भाष) भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की शाखाएं देशभर में पॉलिसीधारकों को बीमा प्रीमियम जमा कराने में मदद के लिए 31 मार्च को खुली रहेंगी।

‘महावीर जयंती’ के उपलक्ष्य में 31 मार्च को सार्वजनिक अवकाश है।

एलआईसी ने बयान में कहा कि पॉलिसीधारकों को किसी प्रकार की असुविधा से बचाने के लिए मंगलवार को आधिकारिक कार्य समय के अनुसार सामान्य कामकाज होगा।

बयान में कहा गया कि यह व्यवस्था भारतीय बीमा विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (आईआरडीएआई) के 25 मार्च, 2026 के परामर्श के अनुरूप की गई है।

भाषा निहारिका अजय

अजय