LIC Jeevan Anand Scheme: बेहद कमाल की है एलआईसी की ये स्कीम.. रोजाना 200 रुपए जमा कर पाएं 20 लाख रुपए, देखें पूरा कैल्कुलेशन
LIC Jeevan Anand Scheme: बेहद कमाल की है एलआईसी की ये स्कीम.. रोजाना 200 रुपए जमा कर पाएं 20 लाख रुपए, देखें पूरा कैल्कुलेशन

LIC Jeevan Anand Scheme। Photo Credit: Pexels
- एलआईसी की जीवन आनंद पॉलिसी बेहद काम की
- एलआईसी की जीवन आनंद पॉलिसी में मिलेगा बोनस का भी लाभ
- 15 से 35 साल तक के लोग कर सकते हैं निवेश
LIC Jeevan Anand Scheme: आजकल हर कोई किसी ऐसे निवेश की तलाश में रहता है, जो उसे बेहतरन रिटर्न दे सके। साथ ही भविष्य में जरूरत पड़ने पर काम आ सके। सरकार द्वारा कई ऐसी स्कीम चलाई जाती है, जिसमें निवेश कर आप आगे चलकर एक बड़ा फंड इक्कट्ठा कर सकते है। इसके अलावा भी कई स्कीम और पॉलिसी होती है जो आपके लिए काम आ सकती है। ऐसे में अगर आप भी किसी बेहतर स्कीम या पॉलिसी की तलाश कर रहे हैं, तो एलआईसी की जीवन आनंद पॉलिसी (LIC Jeevan Anand) आपके लिए बेस्ट साबित होगी। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें डेथ कवर भी मिलता है। इस स्कीम में आप रोजाना 200 रुपए जमा करके 20 लाख रुपये या इससे ज्यादा का फंड बना सकते हैं।
LIC Jeevan Anand Scheme
यह एक टर्म मैच्योरिटी प्लान है। आप जितने साल के लिए यह प्लान लेना चाहते हैं, उतने समय तक प्रीमियम देना होगा। हम आपको यहां 30 साल के प्लान के बारे में बताएंगे। इतने समय तक पॉलिसी होल्डर को प्रीमियम जमा करना होगा। इस दौरान अगर पॉलिसी होल्डर की मृत्यु हो जाती है तो बेसिक सम एश्योर्ड का 125% या मृत्यु तक भुगतान किए गए प्रीमियम की 105% गुनी रकम नॉमिनी को मिलती है।
LIC Jeevan Anand Scheme Calculator
इस स्कीम में उम्र और समयसीमा मायने रखती है। माना की आपकी उम्र अभी 21 साल है। 20 लाख रुपये का फंड बनाने के लिए आपको इसमें 30 साल तक हर महीने 5 हजार 922 रुपये निवेश करने होंगे यानी रोजाना लगभग 197 रुपए। यह प्रीमियम पहले साल के लिए होगा। दूसरे साल से आपको हर महीने 5 हजार 795 रुपये का प्रीमियम देना होगा। यानी करीब 193 रुपए। इस प्लान में बोनस का भी लाभ मिलता है। अगर आप रोजाना लगभग 200 रुपए 30 साल तक जमा करते हैं तो आपको करीब 30 लाख रुपए का बोनस मिल सकता है।
LIC Jeevan Anand Scheme Eligibility
18 से 50 साल तक का कोई भी शख्स एलआईसी की इस पॉलिसी (LIC Jeevan Anand Scheme) को ले सकता है। पॉलिसी अवधि 15 से 35 साल की है। इसमें प्रीमियम का भुगतान मासिक, तिमाही, छमाही या सालाना आधार पर कर सकते हैं।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: LIC जीवन आनंद पॉलिसी एक टर्म मैच्योरिटी प्लान है, जो डेथ कवर के साथ आता है। इसमें आप रोजाना 200 रुपये जमा करके 20 लाख रुपये या इससे अधिक का फंड बना सकते हैं।
Web Title: LIC Jeevan Anand Scheme
बिज़नेस
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pmखाद्य आपूर्ति को ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल करने और वैध उपायों में अंतर करना जरूरी: गोयल
01 Oct 2026 | 10:30 pmऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा
01 Oct 2026 | 10:13 pmमहाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य
01 Oct 2026 | 10:02 pm