Twisha Sharma Re Postmortem News : क्या अब सुलझेगी त्विशा की मौत की पहेली? दिल्ली AIIMS की टीम पहुंची राजधानी, वीडियोग्राफी के साथ आज होगा दोबारा पोस्टमार्टम

भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में आज बड़ा घटनाक्रम होने जा रहा है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद AIIMS दिल्ली की चार सदस्यीय विशेषज्ञ टीम भोपाल पहुंच चुकी है, जो वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ ट्विशा का दोबारा पोस्टमार्टम करेगी। मामले में पति समर्थ सिंह से पूछताछ जारी है और पुलिस ने उसे सात दिनों की रिमांड पर रखा है।

Twisha Sharma Re Postmortem News : क्या अब सुलझेगी त्विशा की मौत की पहेली? दिल्ली AIIMS की टीम पहुंची राजधानी, वीडियोग्राफी के साथ आज होगा दोबारा पोस्टमार्टम

Twisha Sharma Re Postmortem News / Image Source : FILE

Modified Date: May 24, 2026 / 09:34 am IST
Published Date: May 24, 2026 9:17 am IST
HIGHLIGHTS
  • हाईकोर्ट के आदेश पर आज होगा ट्विशा शर्मा का दोबारा पोस्टमार्टम
  • AIIMS दिल्ली की चार सदस्यीय विशेषज्ञ टीम भोपाल पहुंची
  • आरोपी पति समर्थ सिंह पुलिस रिमांड में, पूछताछ जारी

भोपाल : Twisha Sharma Re Postmortem News :  मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बहुचर्चित ट्विशा शर्मा मामले में आज मृतिका ट्विशा का दोबारा पोस्टमार्टम कराया जाएगा। हाईकोर्ट ने वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ दोबारा पोस्टमार्टम कराने के निर्देश दिए हैं, जिसके बाद इस पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। अदालत के इस आदेश के बाद AIIMS दिल्ली की चार सदस्यीय वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम अत्याधुनिक उपकरणों के साथ शनिवार शाम राज्य सरकार के चार्टर्ड विमान से भोपाल पहुंची। ट्विशा का शव एम्स भोपाल की मॉर्चुरी में रखा गया है, जहाँ इन डॉक्टरों की मौजूदगी में आज दोबारा पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

AIIMS Delhi Forensic Team Bhopal हाई कोर्ट ने दिया था दोबारा पोस्टमॉर्टम का आदेश

आपकों बता दें की मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने ट्विशा के परिवार की मांग पर एम्स दिल्ली की विशेष टीम से दूसरी बार शव परीक्षा (re-postmortem) कराने का आदेश जारी किया था । इसके बाद कोर्ट के आदेश पर AIIMS दिल्ली के डायरेक्टर ने मेडिकल बोर्ड का गठन किया। AIIMS दिल्ली के चीफ फॉरेंसिक डॉ. सुधीर गुप्ता ने 4 वरिष्ठ डॉक्टरों की एक टीम बनाई थी। ये टीम कल शाम अत्याधुनिक उपकरणों के साथ स्टेट चार्टर्ड विमान से भोपाल पहुंची और आज यानि रविवार की सुबह शव का दोबारा पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।

Twisha Sharma Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने मामले में लिया स्वत: संज्ञान

आपको बता दें की कल भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने भोपाल के बहुचर्चित त्विषा शर्मा की कथित मौत के मामले में स्वत: संज्ञान ले लिया है । (Twisha Sharma Supreme Court suo motu) कोर्ट ने इस मामले को “युवती की संदिग्ध मौत और जांच में कथित पक्षपात” से जुड़ा मामला बताते हुए सुनवाई के लिए दर्ज किया है। इस मामले की सुनवाई सोमवार को मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस विपुल पंचोली की बेंच करेगी।

क्या है पूरा मामला ?

बता दें की नोएडा की रहने वाली त्विशा शर्मा की मौत के बाद से ही परिस्थितियों को लेकर रहस्य बना हुआ है। जहाँ एक तरफ त्विशा के ससुराल पक्ष का दावा है कि वह नशे की लत से जूझ रही थीं, जबकि त्विशा के माता-पिता ने इस आरोप को सिरे से खारिज करते हुए ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का संगीन आरोप लगाया है। कानूनी और फोरेंसिक कार्यवाही के चलते त्विशा का शव फिलहाल एम्स भोपाल के मुर्दाघर में रखा गया है।

कल मिले दूसरे पोस्टमॉर्टम के आदेश

इस मामले में शुक्रवार को दो बड़े घटनाक्रम देखने को मिले। पहला यह कि मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने त्विशा के परिवार की मांग पर एम्स दिल्ली की विशेष टीम से दूसरी बार शव परीक्षा (re-postmortem) कराने का आदेश जारी किया है। इसके बाद भोपाल समर्थ सिंह को पुलिस ने कस्टडी में ले लिया गया था।

Samarth Singh Police Remand कल पति का हुआ था मेडिकल

आपकों बता दें की शुक्रवार को आधी रात को भोपाल लाए जाने के बाद से समर्थ सिंह से थाने में लगातार पूछताछ की जा रही थी। इसके बाद कल उसे मेडिकल चेकअप के लिए अस्पताल ले जाया गया। मेडिकल की प्रक्रिया पूरी होते ही समर्थ सिंह को कोर्ट के सामने पेश किया गया। अब पुलिस ने आरोपी पति को सात दिनों की रिमांड पर रखा है। आपकों बता दें की ट्विशा शर्मा मौत मामले में फरार पति समर्थ सिंह की गिरफ्तारी के बाद कल भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार सिंह ने एक बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस की ।पुलिस कमिश्नर ने इस केस को लेकर कई बड़ी बातें सामने रखीं थी।

 

इन्हें भी पढ़ें :

 

 

 

 


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.