Gold Rate 24 May 2026: सोना खरीदना अब आम आदमी के बस की बात नहीं? 1.59 लाख के पार पहुंची कीमत, ताजा रेट सुनकर अच्छे-अच्छों के उड़ गए होश!

Gold Rate 24 May 2026: आज रायपुर और कोलकाता में 22 कैरेट सोने का भाव 1,45,800 रुपये प्रति 10 ग्राम है। जबकि अहमदाबाद और भोपाल में यह 1,45,850 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,59.210 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। वैश्विक और घरेलू कारणों से कीमतों में बदलाव होता रहता है।

Gold Rate 24 May 2026: सोना खरीदना अब आम आदमी के बस की बात नहीं? 1.59 लाख के पार पहुंची कीमत, ताजा रेट सुनकर अच्छे-अच्छों के उड़ गए होश!

(Gold Rate 24 May 2026/ Image Credit: AI-generated)

Modified Date: May 24, 2026 / 09:24 am IST
Published Date: May 24, 2026 9:22 am IST
HIGHLIGHTS
  • 24 कैरेट सोना एक हफ्ते में ₹2,130 तक महंगा हुआ।
  • दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड ₹1.59 लाख के पार पहुंचा।
  • चेन्नई में सोने का भाव सबसे ज्यादा दर्ज किया गया।

नई दिल्ली: Gold Rate 24 May 2026 in India: देश में सोने और चांदी की कीमतों (Gold- Silver Price Today) में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले एक सप्ताह में सोने के दाम में बड़ी तेजी दर्ज की गई गई है। 24 कैरेट सोना करीब 2,130 रुपये महंगा हुआ है , जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत में 1,950 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं, 18 कैरेट सोने की कीमत (Gold Price Today)  में भी 1,590 रुपये तक बढ़ गई है। लगातार बढ़ते दामों से आम ग्राहकों और निवेशकों दोनों की चिंता बढ़ गई है।

प्रमुख शहरों में सोने का नया रेट (New Gold Rates in Major Cities)

24 मई को राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,59,210 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। यहां 22 कैरेट सोना 1,45,950 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,19,440 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,59,060 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं चेन्नई में सबसे ज्यादा कीमत दर्ज की गई। जहां 24 कैरेट गोल्ड 1,60,690 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

दिल्ली में आज के सोने के दाम रुपये में (गुडरिटर्न के अनुसार)

ग्राम 24K सोना 22K सोना 18K सोना
1 ग्राम ₹ 15,921 ₹ 14,595 ₹ 11,944
8 ग्राम ₹ 1,27,368 ₹ 1,16,760 ₹ 95,552
10 ग्राम ₹ 1,59,210 ₹ 1,45,950 ₹ 1,19,440
100 ग्राम ₹ 15,92,100 ₹ 14,59,500 ₹ 11,94,400

मिडिल ईस्ट तनाव का असर (Impact of Middle East Tensions)

सोने की कीमतों (Gold Rate Today) पर अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का भी सीधा असर पड़ रहा है। वैश्विक बाजार में हाजिर सोना 4,522.32 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। इस समय निवेशकों की नजर अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत पर टिकी हुई है। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और होर्मुज स्ट्रेट को लेकर बन रही स्थिति से बाजार में अनिश्चितता बनी हुई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि ईरान के साथ समझौता लगभग तय हो चुका है, केवल अंतिम शर्तें बाकी हैं।

कई शहरों में अलग-अलग भाव (Different Prices in Different Cities)

देश के अलग-अलग शहरों में सोने की कीमतों में थोड़ा अंतर देखा जा रहा है। अहमदाबाद और भोपाल में 22 कैरेट सोने का भाव 1,45,850 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं लखनऊ और चंडीगढ़ में यह 1,45,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है। हैदराबाद और रायपुर में भी सोने की कीमतें ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं।

भारत के प्रमुख शहरों में आज के सोने के भाव (10 ग्राम रुपये में)

शहर 18 कैरेट सोना (₹) 22 कैरेट सोना (₹) 24 कैरेट सोना (₹)
दिल्ली ₹ 1,19,440 ₹ 1,45,950 ₹ 1,59,210
मुंबई ₹ 1,19,290 ₹ 1,45,800 ₹ 1,59,060
अहमदाबाद ₹ 1,19,340 ₹ 1,45,850 ₹ 1,59,110
चेन्नई ₹ 1,23,600 ₹ 1,47,300 ₹ 1,60,690
कोलकाता ₹ 1,19,290 ₹ 1,45,800 ₹ 1,59,060
हैदराबाद ₹ 1,19,290 ₹ 1,45,800 ₹ 1,59,060
रायपुर ₹ 1,19,290 ₹ 1,45,800 ₹ 1,59,060
भोपाल ₹ 1,19,340 ₹ 1,45,850 ₹ 1,59,110
लखनऊ ₹ 1,19,440 ₹ 1,45,950 ₹ 1,59,210
चंडीगढ़ ₹ 1,19,440 ₹ 1,45,950 ₹ 1,59,210

चांदी की कीमतों में भी उछाल (Rise in Silver Prices)

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों (Silver Price Today) में भी तेजी जारी है। पिछले एक सप्ताह में चांदी करीब 5,000 रुपये महंगी हुई है। 24 मई की सुबह चांदी का भाव 2,85,000 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी 78.21 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई है।

दिल्ली में पिछले 10 दिनों के सोने के दाम (1 ग्राम)

दिनांक 24 कैरेट कीमत बदलाव 22 कैरेट कीमत बदलाव
24 मई 2026 ₹ 15,921 0 ₹ 14,595 0
23 मई 2026 ₹ 15,921 (-43) ₹ 14,595 (-30)
22 मई 2026 ₹ 15,964 (-59) ₹ 14,625 (-50)
21 मई 2026 ₹ 16,023 (+64) ₹ 14,675 (+45)
20 मई 2026 ₹ 15,959 (+240) ₹ 14,630 (+220)
19 मई 2026 ₹ 15,719 (+82) ₹ 14,410 (+75)
18 मई 2026 ₹ 15,637 (-71) ₹ 14,335 (-65)
17 मई 2026 ₹ 15,708 0 ₹ 14,400 0
16 मई 2026 ₹ 15,708 (-98) ₹ 14,400 (-90)
15 मई 2026 ₹ 15,806 (-420) ₹ 14,490 (-405)

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।