LPG Cylinder Price: महंगाई का एक और झटका! आज से 104 रुपए महंगा हुआ गैस सिलेंडर

LPG Cylinder Price: जनता पर एक और महंगाई की मार पड़ी है,एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में आज एक मुश्त 100 रुपये से अधिक का इजाफा हो गया। यह वृद्धि काॅमर्शियल एलपीजी सिलेंडर पर हुई है। फिलहाल घरेलू एलपीजी सिलेंडर के उपभोक्ताओं को राहत मिली है। LPG Cylinder Price: Another blow to inflation! Gas cylinder became costlier by Rs 104 from today

LPG Cylinder Price: महंगाई का एक और झटका! आज से 104 रुपए महंगा हुआ गैस सिलेंडर

gas lpg

Modified Date: November 29, 2022 / 08:37 pm IST
Published Date: May 1, 2022 9:41 am IST

नई दिल्ली May LPG Cylinder Price: आम आदमी पर मंहगाई की मार कम नहीं हो रही है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज (1 मई) को रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए। यह बढ़ोतरी घरेलू रसोई गैस सिलेंडर में नहीं की गई है बल्कि कमर्शियल गैस सिलेंडर में हुई है।

ये भी पढ़ें: इजराइल ने सुरक्षा गार्ड की हत्या करने वाले फलस्तीनी हमलावरों को गिरफ्तार किया

सरकारी ऑयल कंपनियों ने एलपीजी गैस सिलेंडर के भाव में 104 रुपए तक प्रति सिलेंडर का इजाफा किया है। इस बढ़ोतरी के साथ देश की राजधानी दिल्ली में अब 19 किलो कमर्शियल सिलेंडर के लिए 102.50 रुपए बढ़कर 2,355 रुपए प्रति सिलेंडर हो गया है। बता दें, अभी पिछले महीने काॅमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 250 रुपए का इजाफा हुआ था।

ये भी पढ़ें:पटियाला संघर्ष : सुखबीर बादल ने पंजाब की आप नीत सरकार को अक्षम बताया


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com