NEET Paper Leak Case: ‘जिम्मेदार लोगों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई’, NEET पेपर लीक मामले में पीएम मोदी का बड़ा एक्शन, जानें और क्या कहा?

NEET Paper Leak Case: 'जिम्मेदार लोगों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई', NEET पेपर लीक मामले में पीएम मोदी का बड़ा एक्शन, जानें और क्या कहा?

NEET Paper Leak Case: ‘जिम्मेदार लोगों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई’, NEET पेपर लीक मामले में पीएम मोदी का बड़ा एक्शन, जानें और क्या कहा?

NEET Paper Leak Case | Photo Credit: AI

Modified Date: July 21, 2026 / 11:55 am IST
Published Date: July 21, 2026 11:45 am IST
HIGHLIGHTS
  • पीएम मोदी का बयान, पेपर लीक घोर पाप
  • जिम्मेदार लोगों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई
  • अब तक 13 लोगों की हो चुकी है गिरफ्तारी

नई दिल्ली: NEET Paper Leak Case आज संसद के मानसून सत्र का दूसरा दिन है। लेकिन इससे पहले आज संसद भवन में NDA संसदीय दल की बैठक (NDA Meeting Today) बुलाई गई। इस बैठक में पीएम मोदी भी शामिल हुए। इस दौरान पीएम मोदी ने बड़ा बयान दिया है। पीएम मोदी ने ने कहा कि NEET पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले में दोषियों को कड़ी सजा मिलेगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई की और जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया गया।

इसके अलावा पीएम मोदी ने इस पूरे मामले को ‘घोर पाप’ भी बताया है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि सभी राज्य सरकारों को मिलकर काम करना होगा ताकि आगे कभी पेपर लीक जैसी घटना न हो। इतना ही नहीं पीएम मोदी ने यह भी बताया कि पेपर लीक मामले में अबतक 13 लोगों की ​गिरफ्तारी हो चुकी है। प्रधानमंत्री ने इस पर जोर दिया कि जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सबसे सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में कोई भी ऐसी हरकत करने की हिम्मत न करे।

कॉकरोच पार्टी का आंदोलन जारी

आपको बता दें कि पीएम मोदी का बयान ऐसे समय आया है, जब पूरे देश में नीट पेपर लीक को लेकर आंदोलन जारी है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच पार्टी इस मामले को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। सोमवार को मॉनसून सत्र के दौरान कॉकरोच पार्टी संसद मार्च कर रहे थे. इस दौरान उन पर दिल्ली पुलिस की ओर कार्रवाई की गई और भीड़ को तितर-बितर किया गया। हालांकि, देर शाम फिर जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारी पहुंच गए।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।