महाराष्ट्र सरकार ने परमाणु ऊर्जा परियोजनाओं के लिए 6.5 लाख करोड़ रुपये के समझौते किए

महाराष्ट्र सरकार ने परमाणु ऊर्जा परियोजनाओं के लिए 6.5 लाख करोड़ रुपये के समझौते किए

महाराष्ट्र सरकार ने परमाणु ऊर्जा परियोजनाओं के लिए 6.5 लाख करोड़ रुपये के समझौते किए
Modified Date: May 19, 2026 / 04:48 pm IST
Published Date: May 19, 2026 4:48 pm IST

मुंबई, 19 मई (भाषा) महाराष्ट्र सरकार ने परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में 6.5 लाख करोड़ रुपये का निवेश आकर्षित करने के लिए चार कंपनियों के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर मंगलवार को हस्ताक्षर किए। इन परियोजनाओं से 25,400 मेगावाट बिजली उत्पादन और रोजगार के करीब 1,23,500 अवसर सृजित होने की उम्मीद है।

सरकार ने मंत्रालय भवन में आयोजित बैठक में एनटीपीसी लिमिटेड, अदाणी पावर लिमिटेड, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड और ललितपुर पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड के साथ इन समझौतों पर हस्ताक्षर किए।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि ये निवेश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भारत को ऊर्जा-संपन्न राष्ट्र बनाने और शून्य कार्बन उत्सर्जन हासिल करने के लक्ष्य को मजबूत करेंगे।

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र इस उद्देश्य को पूरा करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है और स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र में हो रहा निवेश देश की ऊर्जा आत्मनिर्भरता को मजबूती देगा।

फडणवीस ने कहा कि परमाणु ऊर्जा स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और इस क्षेत्र में महाराष्ट्र के पास अपार संभावनाएं हैं। यह निवेश न केवल बिजली उत्पादन बढ़ाएगा बल्कि बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर भी उत्पन्न करेगा।

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड दो लाख करोड़ रुपये का निवेश कर 7,200 मेगावाट क्षमता विकसित करेगी जिससे एक लाख से अधिक रोजगार सृजित होंगे।

अदाणी पावर लिमिटेड 1.5 लाख करोड़ रुपये निवेश कर 6,000 मेगावाट क्षमता स्थापित करेगी जिससे लगभग 12,000 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेंगे।

एनटीपीसी लिमिटेड एक लाख करोड़ रुपये निवेश कर 7,200 मेगावाट क्षमता विकसित करेगी जिससे करीब 5,000 रोजगार सृजित होंगे।

ललितपुर पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड दो लाख करोड़ रुपये निवेश कर 5,000 मेगावाट क्षमता स्थापित करेगी जिससे करीब 3,000 लोगों को रोजगार मिलेगा।

भाषा निहारिका अजय

अजय


लेखक के बारे में