पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए महाराष्ट्र सरकार लाएगी विक्टोरिया बग्घी का ई-संस्करण

Ads

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए महाराष्ट्र सरकार लाएगी विक्टोरिया बग्घी का ई-संस्करण

  •  
  • Publish Date - March 22, 2021 / 03:37 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:14 PM IST

मुंबई, 22 मार्च (भाषा) महाराष्ट्र सरकार ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मुंबई की पहचान मानी जाने वाली विक्टोरिया बग्घी के ई-संस्करण को सड़क पर उतारने की तैयारी की है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने 14 मार्च को अपने आधिकारिक निवास पर इस तरह की इलेक्ट्रिक विक्टोरिया वाहन का शुभारंभ किया था।

‘विक्टोरिया 2.0’ लिथियम आयन बैटरी से चलेगी और अपने नए अवतार में यह एक साथ छह यात्रियों को बैठाने में सक्षम है।

महाराष्ट्र पर्यटन ने सोमवार को एक विज्ञप्ति में कहा कि यह गाड़ी शहर के प्रसिद्ध स्थलों जैसे गेटवे ऑफ इंडिया, मरीन ड्राइव और नरीमन प्वाइंट में 20 किमी प्रति घंटे से कम की रफ्तार से चलेगी।

भाषा

पाण्डेय महाबीर

महाबीर