महिंद्रा लाइफस्पेस ने तीसरी तिमाही में 109 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया
महिंद्रा लाइफस्पेस ने तीसरी तिमाही में 109 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया
नयी दिल्ली, दो फरवरी (भाषा) रियल्टी कंपनी महिंद्रा लाइफस्पेस डेवलपर्स लिमिटेड ने ज्यादा आय होने और असाधारण लाभ के कारण दिसंबर तिमाही में 108.88 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध मुनाफा अर्जित किया है।
महिंद्रा ग्रुप का हिस्सा इस कंपनी को पिछले साल इसी अवधि में 22.47 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था।
एक नियामकीय सूचना के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर अवधि के दौरान कंपनी की कुल आय बढ़कर 469.08 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले साल की इसी अवधि में 185.77 करोड़ रुपये थी।
कंपनी ने असाधारण लाभ और साझा उद्यम एवं संबद्ध उद्यम से मुनाफे के हिस्से के रूप में लगभग 96 करोड़ रुपये प्राप्त होने की सूचना दी।
इस वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के दौरान, कंपनी की बिक्री बुकिंग पिछले साल की इसी अवधि के 334 करोड़ रुपये की तुलना में बढ़कर 572 करोड़ रुपये हो गई।
भाषा राजेश राजेश अजय
अजय

Facebook


